Haldwani News: हल्द्वानी के मुखानी थानाक्षेत्र सनसनीखेज खबर सामने आयी है। जहां एक घर में चोरी करने के इरादे से घुसे युवक की जमकर पिटाई कर दी गई। इस दौरान मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जहां अगले दिन पुलिस को युवक की लाश मिली। जांच में जो बात सामने आयी उसने पुलिस को भी चैका दिया। पता चला कि युवक मुखानी के एक घर में चोरी के इरादे से घुसा था, जहां उसके पकड़कर जमकर पीटा गया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफतार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार मुखानी के लालडांट के पास उन्हें सूचना मिली की एक युवक की लाश मिली है। सूचना पर मुखानी थानाध्यक्ष रमेश बोरा और कालाढंूगी थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जिसमें युवक की मौत के कारणों का सही पता चल सकेंगा। हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस ने आस-पास के सीसीटीवी फुटेजों को खंगालना शुरू किया। घटना के आस-पास लोगों से भी पूछताछ की गई। इस दौरान पूछताछ में पुलिस के हाथ एक अहम सुराग लगा। शक के आधार पर पुलिस ने एक युवक से पूछताछ की तो उसने जो कहानी बताई उससे पुलिस के भी होश उड़ गये। पुलिस पूछताछ में युवक ने अपना नाम दिनेश मौर्य पुत्र महिपाल मौर्य निवासी सीबीगंज बरेली उत्तर प्रदेश बताया जो वर्तमान में प्रतापपुरम कालोनी लालडांट रोड मुखानी में रहता है।

आरोपी ने बताया कि मृतक युवक सुबह करीब 4.45 मिनट पर उसके कमरे का ताला तोड़कर उसके घर में आया। तभी उसके मकान मालिक ने उसे पकड़ लिया। इस दौरान आवेश में आकर उसे चोरी के इरादे से घर में घुसे युवक को जमकर पीट दिया। गंभीररूप से घायल युवक वहां से चलते हुए आकाश एनक्लेव के सामने खली प्लाॅट में लेट गया। जहां गंभीररूप से घायल होने और ठंड लगने से उसकी मौत हो गई। फिलहाल मृतक युवक कहा का रहने वाला है और कौन है। इसकी शिनाख्त नहीं हो पायी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफकर लिया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद
उत्तराखंड: बच्चों को नशे से बचाने के लिए धामी सरकार का बड़ा प्लान, चार चरणों में चलेगा अभियान
उत्तराखंड के आभूषणों को दुनिया तक पहुंचाने की तैयारी, सीएम धामी ने ‘लोकल टू ग्लोबल’ पर दिया जोर
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग को लेकर 23वें दिन भी पदयात्रा जारी, 1500 ग्रामीण जुटे
उत्तराखंड में यहाँ मृत बकरी का मांस खाने से 25 से ज्यादा लोग बीमार, महिलाएं और बच्चे अस्पताल में भर्ती
उत्तराखंड: 7,120 मीटर ऊंचे माउंट त्रिशूल पर चढ़ाई की तैयारी, भारतीय सेना की टीम रवाना
उत्तराखंड: गोर्खाली समाज के तीज उत्सव में पहुंचे सीएम धामी, महिलाओं को लेकर किया बड़ा ऐलान
उत्तराखंड :(बड़ी खबर) कल इस जिले में छुट्टी के आदेश 


