हल्द्वानीः (बड़ी खबर)-बनभूलपुरा बवाल करने वाले 60 से अधिक उपद्रवी हिरासत में…

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

Haldwani News: बनभूलपुरा बवाल मामले में पुलिस ने अब तक की बड़ी कार्रवाई की है। सूत्रों की मानें तो 60 से ऊपर दंगाईयों को हिरासत में लिया है। इसमें क्षेत्र दंगा भड़काने वाले मुख्य आरोपी भी है। बता दे कि बनभूलपुरा मामले में मुख्य सचिव ने कुमांऊ आयुक्त को जांच सौंपी है। वहीं पुलिस अब वीडियो और सीसीटीवी के आधार पर हर दंगाई तक पहुंच रही है। पुलिस ने भारी फोर्स के साथ सर्च ऑपरेशन चलाकर दो निर्वतमान पार्षद समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। 60 लोग हिरासत में भी लिए गए हैं। मामले की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए गए हैं।


शनिवार को हिंसाग्रस्त क्षेत्र बनभूलपुरा में पुलिस के सर्च ऑपरेशन के बाद एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने पत्रकार वार्ता की। उन्होंने बताया कि हिंसा मामले में निवर्तमान पार्षद महबूब आलम, निवर्तमान पार्षद जीशान, सपा नेता अरशद अयूब, असलम चौधरी और सपा नेता अब्दुल मतीन सिद्दीकी के भाई जावेद सिद्दीकी को भी गिरफ्तार किया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: रेखा आर्या-गिरधारी लाल विवाद पर सीएम धामी का बयान, बोले- 22 साल साथ रहे तो अब आरोप क्यों?
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें