- हल्द्वानी- हल्द्वानी में MBPG कॉलेज में नामांकन में छात्रों का हुड़दंग
हल्द्वानी– कुमाऊं के सबसे बड़े एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव दिलचस्प हो गया है। 7 नवंबर को छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान होना हैं। जिसके लिए आज नामांकन किये जा रहे है। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित छात्रसंघ के सभी 10 पदों के लिए नामांकन शुरू हो गया है। नामांकन के दौरान छात्रों द्वारा खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं और पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है, नैनीताल रोड में नेशनल हाईवे पर जुलूस निकालकर छात्रों ने जमकर हुड़दंग मचाया सिटी मजिस्ट्रेट, एसपी सिटी सहित पुलिस टीम मौके पर तैनात है।
लेकिन छात्रों का हुड़दंग लगातार बढ़ता रहा इस दौरान कई बार हाईवे में जाम भी लगता रहा, छात्रों की कॉलेज प्रशासन और पुलिस के साथ तीखी नोकझोंक भी हुई, एबीवीपी प्रत्याशी सूरज रमोला और निर्दलीय व कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी संजय जोशी ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया। फिलहाल 7 नवंबर तक कॉलेज में चुनावी माहौल जोरों पर है, लिहाजा कॉलेज में बड़ी संख्या में पुलिस तैनात की गयी है। कॉलेज प्रशासन व स्थानीय प्रशासन शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराने का दावा कर रहे है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज….
देहरादून: CM धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पद बढ़ाकर 2000 किए जाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो अग्निवीरों के 40वीं वाहिनी पीएसी में समायोजन को दी मंजूरी
रुद्रपुर- एसएसपी उधमसिंहनगर अजय गणपति ने किये पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर
देहरादून :(बड़ी खबर) मंत्री रेखा आर्य ने रो रो कर बयां किया अपना उत्पीड़न, पति के खिलाफ FIR
हल्द्वानी की सड़कों के गड्ढे भरने में तेजी लाने के निर्देश, पानी की लीकेज ठीक करने के लिए मिला 2 दिन का समय 
