जखोली ब्लॉक के मखेत गांव में गुलदार ने महिला को बनाया निवाला,आक्रोशित लोगों ने मयाली में लगाया जाम,जमकर किया प्रदर्शन।
रूद्रप्रयाग- विकासखंड जखोली के अन्तर्गत मखेत गांव के आश्रम नामी तोक में बीती सांय को एक 65 बर्षीय महिला रामेश्वरी देवी पत्नी कैलाश सिंह बुटोला को गुलदार ने अपना निवाला बना दिया है। महिला अपने घर केस पास खेत में काम कर रही थी, अचानक घात लगाये गुलदार ने महिला पर हमला कर उसे मार डाला। जब तक आस पर के लोग घटना स्थल पर पहुँचते तब तक महिला की मृत्यु हो चुकी थी।
इसी वर्ष अब तक तीन महिलाओं को गुलदार अपना निवाला बना चुका है जबकि आधा दर्जन से अधिक लोगों पर हमला कर चुका है बावजूद गुलदार वन विभाग की पकड़ दूर है। उधर आज स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में मयाली बाजार में जाम लगा दिया है जिसके बाद मयाली से रूद्रप्रयाग, चिरबटिया और जखोली ब्लॉक के सभी मार्ग बंद हो गये हैं और आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। लोग भारी आक्रोश में हैं और लोगों की मांग है कि जब तक नरभक्षी गुलदार को शूट ऑउट नहीं किया जाता तब तक जाम नहीं खोला जायेगा।। फिलहाल वन विभाग और पुलिस मामले में कुछ भी कहने से बच रहे हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां 65 से अधिक देशों के साहित्यकार जुड़े, 30 नवोदित रचनाकार अलंकृत
उत्तराखंड : गदरपुर में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद
उत्तराखंड: यहां ब्लेड से उठाया आत्मघाती कदम
उत्तराखंड : होली पर ऐसा रहेगा मौसम
हल्द्वानी: (बधाई) इंस्पायर अवार्ड के लिए कनिका और आरुष का चयन
उत्तराखण्ड : चौकीदार के एक पद के लिए लाइन में 20 बेरोजगार
नैनीताल :(बड़ी खबर) ड्यूटी के दौरान घायल आरक्षी संजय कुमार का निधन, नैनीताल पुलिस महकमे में शोक
उत्तराखंड में सचिवों का बड़ा फेरबदल, कई विभागों की जिम्मेदारी बदली
ईरान-इजराइल तनाव के बीच सतर्क उत्तराखंड सरकार
उत्तराखंड : यात्रियों के लिए खुशखबरी, तीन महीने बाद फिर दौड़ीं 26 ट्रेनें 

