लालकुआं कोतवाली के बिन्दुखत्ता क्षेत्र में रहने वाले एक तंत्र मंत्र से ठीक करने वाले शास्त्री के खिलाफ नाबालिग से छेड़खानी का गंभीर आरोप लगा है नाबालिक के परिजनों ने नोएडा से आकर कोतवाली में शिकायत दी है। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार नोएडा गौतम बुध नगर सेक्टर 22 के रहने वाले नाबालिग के पिता ने नवरात्र के अवसर पर नव ग्रहों की पूजा के लिए अक्टूबर के महीने शीशम भुजिया बिंदुखत्ता लाल कुआं स्थित तंत्र मंत्र करने वाले शास्त्री को नोएडा स्थित अपने घर बुलाया । जहां शास्त्री 3 दिन तक रुका इस दौरान तंत्र मंत्र करने वाले शास्त्री ने बताया कि उनकी बेटी के ऊपर किसी ने टोटका किया हुआ है और उसे झाड़ा आदि तंत्र मंत्र करने के नाम पर छत पर अकेला ले गया जहां नाबालिक के साथ छेड़छाड़ व अश्लील हरकत की।
यह भी पढ़ें👉 BREAKING NEWS- राज्य में आज 8 लोगों की मौत, जानिए अपने इलाके का हाल
यही नहीं शिकायत पत्र के अनुसार नाबालिक के स्व जनों ने कुछ समय बाद दुबारा फोन पर तंत्र मंत्र करने वाले शास्त्री को बताया कि उनकी बेटी की तबीयत ज्यादा खराब चल रही है उसने खाना पीना सब छोड़ दिया है वह बातचीत भी नहीं कर रही है इस पर शास्त्री द्वारा कहा गया कि उसे यहां लेकर आओ क्योंकि उनकी बेटी को किसी ने अपने बस पर कर रखा है। जिसके बाद वह यहां पहुंचा तो इस दौरान नाबालिग बालिका ने अपने परिजनों को शास्त्री द्वारा छेड़खानी की बात बताई तो उनके होश उड़ गए जिसके बाद परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर कथित शास्त्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई है। वही पुलिस ज़ीरो एफआईआर दर्ज करने की तैयारी कर रही है।
यह भी पढ़ें👉 BREAKING NEWS- कोरोना से पूर्व विधायक व विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष का निधन

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



दलेर मेहंदी विवाद: सीएम धामी ने की मीका सिंह से बातचीत, जानिए क्या कहा
रामनगर में नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन मसलों पर हुए फैसले
उत्तराखंड: रेखा आर्या-गिरधारी लाल विवाद पर सीएम धामी का बयान, बोले- 22 साल साथ रहे तो अब आरोप क्यों?
उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अभियान
मदरसों में हिंदी-अंग्रेजी के साथ धार्मिक शिक्षा भी, धामी सरकार ने तय किए नया सिलेबस
अब AI भी बोलेगा उत्तराखंड की बोली! CM धामी ने लॉन्च किया खास पोर्टल
मरीजों को समय पर मिलेगी मदद? उत्तराखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा को लेकर सरकार का बड़ा कदम
पिथौरागढ़ की महिला बुनकरों का हुनर देखिए, ऊनी कालीनों पर उकेरी पीएम मोदी और सीएम धामी की तस्वीर 
