हल्द्वानी: नगर निगम की बैंणी सेना का शानदार प्रदर्शन, एक माह में 35 लाख से अधिक की वसूली
हल्द्वानी नगर निगम की बैंणी सेना ने राजस्व वसूली के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए नगर निगम की आय में बड़ा इजाफा किया है। बीते एक माह में बैंणी सेना द्वारा 35 लाख रुपये से अधिक की वसूली की गई है, जिससे नगर निगम के राजस्व में मजबूती आई है।
नगर आयुक्त परितोष वर्मा द्वारा पूर्व में आयोजित बैठक में बैंणी सेना को डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन शुल्क वसूली को लेकर स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसी लक्ष्य के अनुरूप बैंणी सेना ने पूरे नगर निगम क्षेत्र में सघन अभियान चलाकर बेहतर परिणाम हासिल किए हैं।
बताया जा रहा है कि बैंणी सेना हर वर्ष 4 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व नगर निगम को उपलब्ध करा रही है। वर्तमान में बैंणी सेना हल्द्वानी नगर निगम के 60 वार्डों में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का कार्य कर रही है।
नगर निगम प्रशासन ने डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन शुल्क का भुगतान न करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश भी जारी किए हैं। नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया है कि स्वच्छता व्यवस्था को सुचारु रखने और नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए सभी नागरिकों का सहयोग आवश्यक है।
नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, आने वाले समय में वसूली अभियान को और तेज किया जाएगा, ताकि स्वच्छ हल्द्वानी के साथ-साथ नगर निगम की आर्थिक स्थिति को भी और सुदृढ़ किया जा सके।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



वीर सैनिकों के लिए खुशखबरी! कारगिल विजय दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने दिया बड़ा तोहफा
हल्द्वानी: मुख्य मार्गों पर शुरू हुआ पैचवर्क, गड्ढे भरने का कार्य तेज
उत्तराखंड : यहाँ घर से लाइसेंसी रिवाल्वर और कारतूस चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) एक भर्ती परीक्षा की आई update
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती के आवेदन को तीन दिन शेष
उत्तराखंड : शादी से इनकार पर युवती ने युवक को कोतवाली गेट पर चप्पलों से पीटा
हल्द्वानी पंजाबी जनकल्याण समिति का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित
उत्तराखंड में 27 जुलाई से शुरू होगा डिजिटल यूथ फेस्टिवल, युवाओं को मिलेगा प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच
हल्द्वानी: गोलापार-तीनपानी फ्लाईओवर हादसे की जांच शुरू, प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर खंगाले कारण
पर्यटकों से खिलवाड़ नहीं होगा बर्दाश्त, नैनीताल में होम स्टे पर प्रशासन का बड़ा एक्शन 
