देहरादून- राज्य के प्राइवेट स्कूलों में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर शिक्षा महकमे ने 30 बिंदु की एक गाइडलाइन जारी कर दी है। जिसके तहत छात्राओं वाली हर स्कूल बस में महिला कंडक्टर या स्कूल की महिला स्टाफ की नियुक्ति अनिवार्य है। साथ ही स्कूल परिसर में भी सुरक्षा के लिए कड़े मानक लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। यह भी कहा गया है कि प्राइवेट स्कूल की जिन बसों में छात्राएं भी स्कूल आती है। उन बसों में महिला कंडक्टर अनिवार्य होगी यदि कंडक्टर की व्यवस्था ना हो तो स्कूल की महिला स्टाफ अंतिम छात्रा के घर पहुंचाने तक बस में साथ रहना होगा।
इसके अलावा शिक्षा विभाग की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार स्कूल परिसर में हर जगह अब पर्याप्त मात्रा में सीसीटीवी कैमरे लगाने होंगे। साथ ही प्रबंधक – प्रधानाचार्य सीसीटीवी कैमरे की नियमित रूप से जांच करेंगे कि, वह अपडेट हैं या नहीं । 23 बिंदुओं की इस गाइडलाइन में शिक्षा विभाग के अधिकारियों को नियमित रूप से स्कूलों के मुआयना करने के आदेश भी दिए गए हैं। इसके अलावा स्कूल बसों में भी सीसीटीवी लगाने होंगे जो स्कूल मानकों का उल्लंघन करेंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए हैं।



अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें
1 thought on “उत्तराखंड-(बड़ी खबर) प्राइवेट स्कूलों में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर सरकार की गाइडलाइन जारी”
Comments are closed.



उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद
उत्तराखंड: बच्चों को नशे से बचाने के लिए धामी सरकार का बड़ा प्लान, चार चरणों में चलेगा अभियान
उत्तराखंड के आभूषणों को दुनिया तक पहुंचाने की तैयारी, सीएम धामी ने ‘लोकल टू ग्लोबल’ पर दिया जोर 

कृपया !प्राइवेट स्कूलों की मनमानी फीस,प्राइवेट किताबों के मनमाने रेट और अन्य तरीकों से अभिभावकों पर आर्थिक बोझ डालने पर भी शिक्षातंत्र को भी जागृत कीजियेगा।