Haldwani News- भीमताल शहर से कुछ ही दूर पहले सड़क किनारे सुसाइड पॉइंट से कूदकर युवक ने आत्महत्या कर ली है, वही सुसाइड प्वाइंट के नीचे जंगलों की तरफ लगी आग लगी हुई थी जिसमे युवक का शव झुलस गया, वहीं घटना की सूचना के बाद पुलिस एसडीआरएफ और फायर विभाग की टीम द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाया गया, लेकिन रात अधिक हो जाने के चलते पुलिस सबका ऊपर सड़क तक नहीं लेकर आ पाई और अब कल सुबह युवक के शव को पुलिस रेस्क्यू करके सड़क तक लेकर आएगी जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
फिलहाल युवक की शिनाख्त रजत भल्ला पुत्र कश्मीरी लाल निवासी टीपी नगर हल्द्वानी के रूप में हुई है। मृतक के परिजन घटनास्थल पर मौजूद हैं। एसओ भीमताल विमल मिश्रा ने जानकारी देते बताया कि सुसाइड प्वाइंट पर युवक ने कूदकर आत्महत्या की जिसके बाद वह जंगल में लगी आग की लपटों में झुलस गया और उसका शव को एसडीआरएफ द्वारा रेस्क्यू किया जा रहा था।लेकिन शव की रात अधिक हो जाने के कारण एसडीआरएफ ने शव को बैग में रखकर सही जगह पर रख दिया है और कल सुबह एसडीआरएफ शव को सड़क की तरफ लेकर आएगी। जिसके बाद शव का पंचनामा भरकर के पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा, वहीं पुलिस युवक के आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुट गई है और परिजनों से बातचीत भी की जा रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज
SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी
उत्तराखंड: सीएम धामी ने बारिश और आपदा प्रबंधन की स्थिति का लिया अपडेट, अधिकारी अलर्ट मोड पर
उत्तराखंड: धामी सरकार की चारधाम को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम, अब तक 798 टन कचरा एकत्रित
नैनीताल :(बड़ी खबर) 30 हजार रुपये लेते ही पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, राजस्व ग्राम नहीं बना तो चुनाव को लेकर लिया जाएगा ये फैसला
चंपावत के 24 साल के अमन बने डिप्टी जेलर, पास की लोअर PCS परीक्षा
नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित 
