toll tax

उत्तराखंड: वाहन स्वामियों के लिए खुशखबरी, कम हुआ टोल टैक्स

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून: यात्रियों के लिए बड़ी राहत भरी खबर आई है। लच्छीवाला टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहन चालकों को अब कम टोल टैक्स देना होगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने टोल टैक्स की दरों में कमी की घोषणा की है…जो एक अक्टूबर से लागू हो चुकी है।

हर साल अप्रैल में टोल टैक्स बढ़ाया जाता है और इस साल भी अप्रैल में बढ़ोतरी हुई थी। लेकिन अब संशोधन करते हुए एनएचएआई ने टोल टैक्स की दरें कम कर दी हैं…जिससे यात्रियों और वाहन मालिकों को सीधा लाभ मिलेगा। यह राहत न केवल दैनिक टोल टैक्स पर लागू होती है…बल्कि मासिक पास की कीमतों में भी कमी की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग

नई टोल टैक्स दरें…

कार/जीप/वैन/हल्के वाहन: 110 – 105

हल्का वाणिज्यिक वाहन/मिनी बस: 175 – 170

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड :(दुखद) कक्षा 2 के छात्र की मौत, 4 बच्चे घायल

बस या ट्रक: 365 – 355

तीन एक्सल वाहन: 395 – 385

एचसीएम/ईएमई/एमएवी (चार से छह पहिया): 570 – 555

बड़े वाहन (सात या अधिक एक्सल): 695 – 675

20 किमी तक मासिक पास: 350 – 340

टोल प्लाजा प्रबंधन ने जताई खुशी

टोल प्लाजा मैनेजर ईश्वर पांडे ने बताया कि एनएचएआई के निर्देशानुसार नई दरें लागू कर दी गई हैं। यात्रियों को इसका लाभ मिल रहा है और उनका सफर अब पहले की तुलना में थोड़ा और किफायती हो जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM ने गैस वितरण को लेकर जारी किए नए आदेश

लच्छीवाला टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहन चालकों के लिए यह राहत खास मायने रखती है क्योंकि यह मार्ग यातायात के लिहाज से व्यस्त और महत्वपूर्ण है। टोल टैक्स में कमी से रोजाना सफर करने वाले लोगों की जेब पर थोड़ा बोझ कम होगा।

Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें