हल्द्वानी : लालकुआं बिंदुखत्ता के संजय नगर 1 के सिद्धांत सरस्वती एकेडमी के दो छात्रों ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में चल रही नेशनल सब जूनियर कुराश चैंपियनशिप 2024 में दमदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीते हैं।
उक्त जानकारी देते हुए सिद्धांत सरस्वती एकेडमी के प्रबंधक रमेश राठौड़ जी ने बताया कि नेशनल सब जूनियर कुराश चैंपियनशिप में अंडर 12 आयु वर्ग के 40 किलोग्राम भार वर्ग में उत्तराखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए गौतम सिंह साही ने स्वर्ण पदक जीत कर राज्य का नाम रोशन किया है।

इसके अलावा ग्रुप 2 में अंडर 12 आयु वर्ग 50 किलोग्राम भार वर्ग में लक्ष्य सिंह साही ने स्वर्ण पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन किया है। दोनों छात्रों द्वारा शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने विद्यालय क्षेत्र जिले और प्रदेश का नाम रोशन करने पर जनप्रतिनिधियों व क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने कोच मीना बिष्ट, विद्यालय और छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग
हल्द्वानी : अस्पताल के शौचालय में मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला ने दिया बच्चे को जन्म
उत्तराखंड : यहां प्रमाणपत्र फर्जीवाड़े में दो लेखपाल निलंबित, जांच के लिए संयुक्त समिति गठित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) छात्र संघ चुनाव में अराजकता का प्रचार, लिंगदोह कमेटी की धज्जियां
उत्तराखंड: यहां आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति गिरफ्ता
उत्तराखंड में एक सप्ताह और झेलनी पड़ सकती है बिजली कटौती की मार
उत्तराखंड : पहाड़ों में भू-उपयोग परिवर्तन की प्रक्रिया होगी आसान, छोटे भूखंडों को मिल सकती है बड़ी राहत
उत्तराखंड: 5 अक्टूबर को होगी परख परीक्षा, सरकारी स्कूलों के छात्रों के शैक्षिक स्तर का होगा आकलन
नैनीताल : मां नंदा की भावुक विदाई 
