- दुःखद- यहां बेकाबू ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार बच्ची की मौत, तीन घायल
ऊधमसिंह नगर- उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा हुआ है। कुमाऊं मंडल के सितारगंज हाईवे पर स्कॉलर वैली स्कूल की ओर जाने वाले मोड़ पर एक भीषण सड़क दुर्घटना में 4 वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने मोटरसाइकिल को रौंद दिया, जिससे बच्ची मौके पर ही मौत के घाट उतर गई। इस हादसे में अन्य 2 वर्षीय बच्चा और उसके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
जानकारी के अनुसार, इकरार अहमद निवासी पटिया अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर एनएच 125 को पार कर रहे थे। अचानक, तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद 4 वर्षीय अनबिया की मौके पर मौत हो गई, जबकि 2 वर्षीय बच्चे और माता-पिता को गंभीर चोटें आईं।
घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सितारगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने बच्ची के शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सितारगंज पुलिस अब इस दुर्घटना की जांच में जुट गई है। इस हादसे ने स्थानीय निवासियों में शोक और चिंता का माहौल पैदा कर दिया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज….
देहरादून: CM धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पद बढ़ाकर 2000 किए जाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो अग्निवीरों के 40वीं वाहिनी पीएसी में समायोजन को दी मंजूरी
रुद्रपुर- एसएसपी उधमसिंहनगर अजय गणपति ने किये पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर
देहरादून :(बड़ी खबर) मंत्री रेखा आर्य ने रो रो कर बयां किया अपना उत्पीड़न, पति के खिलाफ FIR
हल्द्वानी की सड़कों के गड्ढे भरने में तेजी लाने के निर्देश, पानी की लीकेज ठीक करने के लिए मिला 2 दिन का समय
BJP के प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा पहुंचे लालकुआं, कार्यकर्ताओं को दिया ये संदेश 
