उत्तराखंड: दिल्ली के युवक अभय उर्फ हनी की हत्या उसी के दोस्तों ने रुपये के लालच में की थी। तंत्र विद्या से सट्टे का सटीक नंबर मिलने का सब्जबाग दिखाकर उसे हरिद्वार ले जाकर मार दिया। शुक्रवार को पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा किया।
पुलिस ने बताया कि 24 नवंबर को रवासन नदी किनारे एक युवक का खून से लथपथ शव मिला था। युवक की गला घोटकर हत्या की गई थी। पहचान छिपाने के लिए भारी भरकम वस्तु से प्रहार कर चेहरा क्षत विक्षत किया गया था। मृतक की पहचान 37 वर्षीय अभय शर्मा उर्फ हनी पुत्र सुखनंदन शर्मा निवासी 284 सुदर्शन पार्क, मोतीनगर रमेश नगर (पश्चिमी दिल्ली) के रूप में हुई थी। तफ्तीश के दौरान पुलिस जांच मृतक के दोस्तों की तरफ गई। पुलिस ने आरोपी दोस्त नीरज शुक्ला निवासी विकासपुरी को शुक्रवार को रुड़की से गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से मृतक के खाते से निकाले गए 1.40 लाख रुपये, सिम कार्ड, हत्या में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद हुई। पूछताछ में नीरज ने बताया कि उसने एक और दोस्त नागेंद्र के साथ मिलकर अभय की हत्या की थी।
सट्टे का नंबर दिलाने का झांसा देकर गए थे
एसएसपी के अनुसार, अभय, नीरज और नागेंद्र तीनों दोस्त थे और सट्टा खेलने के आदी थे। कुछ समय पूर्व अभय ने दिल्ली में 30 लाख में फ्लैट बेचा था। योजनाबद्ध तरीके से दोनों दोस्त अभय को एक तांत्रिक से सट्टे का नंबर दिलाने का झांसा देकर हरिद्वार लेकर आए। तीनों हरिद्वार में एक होटल में ठहरे। हत्या कर रकम हड़पने की नियत से अभय को घटनास्थल ले गए, जहां गला दबाकर हत्या कर दी। अभय की जेब से एटीएम कार्ड निकालकर फरार हो गए। हत्या से पहले आरोपियों से अभय के एटीएम कार्ड का पासवर्ड जान लिया था। दोनों मृतक के खाते से कैश निकालकर मौज-मस्ती करते रहे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल : हल्दूचौड़ सीएचसी में सुविधाओं का अभाव : हाईकोर्ट सख्त -सरकार से एक माह में प्रगति रिपोर्ट तलब
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM ने गैस वितरण को लेकर जारी किए नए आदेश
देहरादून :(बड़ी खबर) खुशखबरी, अल्मोड़ा में खुलेगा लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश, गैस की होम डिलीवरी होगी, गोदामों में लाइन लगाने की जरूरत नहीं है
देहरादून :(बड़ी खबर) सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इस चौकी के सभी पुलिसकर्मी निलंबित
उत्तराखंड : शादी का आश्वासन देकर नौ साल तक बनाए शारीरिक संबंध
उत्तराखंड: विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग
उत्तराखंड :(दुखद) कक्षा 2 के छात्र की मौत, 4 बच्चे घायल
हल्द्वानी : एलएलसी 2026: इंडिया टाइगर्स ने रॉयल राइडर्स पंजाब को 20 रनों से हराया
उत्तराखंड: मसूरी में बजेगी शहनाई! Kuldeep yadav की शाही शादी में जुटेंगे क्रिकेट के बड़े सितारे 

