uttarkashi news

उत्तराखंड: खरसाली गांव में आग की चपेट में आए चार परिवार, लाखों का नुकसान

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

उत्तरकाशी: यमुनोत्री धाम से सटे खरसाली गांव में मां यमुना के शीतकालीन प्रवास के दौरान देर रात अचानक आग लग गई। इस हादसे में चार परिवारों की दुकानें, कारपेंटर की मशीनें, रसोईघर, अन्न भंडार और स्कूटी जलकर राख हो गए।

ग्राम प्रधान नीतू उनियाल ने बताया कि बड़ी गनीमत रही कि आग में किसी की जान नहीं गई और न ही कोई पशुहानि हुई। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की मदद से आग फैलने पर काबू पाया गया…लेकिन प्रभावित परिवारों का लाखों का नुकसान हुआ है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  31 साल से लटका जमीन का मामला पहुंचा जनसुनवाई में, दीपक रावत ने अफसरों को दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश
Ad

प्रभावित लोगों ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है ताकि वे अपने खोए हुए सामान और घर को दोबारा स्थापित कर सकें।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें