अल्मोड़ा: पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय ताड़ीखेत में बीते शनिवार को पुरातन छात्रों (एलुमनी) का भव्य मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जी.एस. राठी (भूतपूर्व अध्यापक) द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात संगीत अध्यापक डी.सी. जोशी के निर्देशन में छात्रों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं।
इस एलुमनी मीट में लगभग 100 से अधिक पूर्व छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रशासनिक सेवा, उद्योग, स्वास्थ्य, लोक निर्माण, बैंकिंग, समाज सेवा और राजनीति से जुड़े छात्रों ने वर्तमान विद्यार्थियों को सफलता के महत्वपूर्ण टिप्स दिए और अपने गुरुजनों के प्रति आभार व्यक्त किया। सभी पुरातन छात्र पुरानी यादें साझा करते हुए भावुक हो उठे और कहा कि विद्यार्थियों की सफलता में गुरुजनों का योगदान सर्वोपरि है।
कार्यक्रम के दौरान पुरातन छात्रों ने नवोदय विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों को हॉकी, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, टेनिस, क्रिकेट सहित विभिन्न खेलों की सामग्री और स्पोर्ट्स किट प्रदान की।
इस अवसर पर हर गिरी गोस्वामी (एडीएम देहरादून), कविता पाठक (जीएसटी कमिश्नर), प्रांजल पडालिया (जूनियर इंजीनियर), दिनकर जोशी, विवेक पटवाल (डीसीएम श्रीराम ग्रुप), हरिओम गोस्वामी (जीएसटी असिस्टेंट कमिश्नर), बरखा रौतेला (प्रोफेसर), धर्मपाल सिंह, गोपाल गढ़िया (इंटरनेशनल हेड, एशिया पैसिफिक), आशुतोष शाही (समाजसेवी), महेश भंडारी सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
विद्यालय स्टाफ के मदन सिंह रौतेला द्वारा छात्रों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। पुरातन छात्र छात्राओं ने विद्यालय के समस्त कर्मचारियों को सॉले देकर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम का मंच संचालन ज्योति बोहरा, कनिष्का जोशी एवं इशिता बिष्ट ने किया।
विद्यालय प्रशासन ने बताया कि विद्यालय में आज के दौर में पर्याप्त आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध हैं और नवोदय विद्यालय गरीब एवं प्रतिभाशाली बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में संतोष कड़ाकोटी जी का विशेष योगदान रहा…जिनके नेतृत्व में सभी पुरातन छात्रों को एक साझा मंच पर एकत्र होने का गौरव प्राप्त हुआ।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : दीपावली पर क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, कलसिया नाले पर वैली ब्रिज से शुरू हुआ यातायात
देहरादून : (बड़ी खबर) लोअर PCS की भर्ती आई
अमित शाह ने उत्तराखंड पुलिस को दिया राष्ट्रपति पुलिस निशान, देश का 16वां राज्य बना उत्तराखंड
भाजपा में भीमताल सीट को लेकर दावेदारी शुरू, कमलेश भट्ट ने संगठन के सामने रखी अपनी बात
अग्निवीर योजना खत्म कर सेना में नियमित भर्ती बहाल करे केंद्र, यशपाल आर्य ने उठाई मांग
हिमाचल से दोगुने बजट वाला हुआ उत्तराखंड! अमित शाह के सामने CM धामी ने गिनाईं प्रदेश की उपलब्धियां
देहरादून में अमित शाह ने राहुल गांधी को लेकर क्या कहा? कांग्रेस पर भी साधा निशाना, पढ़िए पूरा संबोधन
CM धामी ने दी फिल्म पुरस्कारों को मंजूरी, नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को मिलेगा खास सम्मान
हल्द्वानी बाजार के इन छह चौराहों से नहीं मिलेगी वाहनों को एंट्री
हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर लगने के बाद लस्सी की दुकान का आया 65 लाख का बिल, व्यापारी परेशान 
