अल्मोड़ा- जिला पूर्ति अधिकारी दिव्या पांडे ने बताया कि उत्तराखंड शासन के निर्देशों के अनुसार अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को वित्तीय वर्ष 2022- 23 में तीन (03) गैस सिलेंडर रिफिल निःशुल्क उपलब्ध कराए जाने हैं। अतः जनपद में प्रचलित पात्र अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को सूचित किया जाता है कि वह अपनी अपनी गैस एजेंसियों से संपर्क स्थापित कर अपने गैस कनेक्शन को गैस एजेंसी पर मैपिंग कर लें।
गैस कनेक्शन मैपिंग करने के लिए अपना आधार कार्ड, अंत्योदय राशन कार्ड, मोबाइल नंबर एवं गैस उपभोक्ता नंबर अपने साथ अवश्य ले जाएं। उन्होंने बताया कि अंत्योदय राशन कार्ड धारकों की सूची मेल के माध्यम से गैस एजेंसियों को उपलब्ध कराई जा रही है। सभी अंत्योदय कार्डधारक 15 जून 2022 तक गैस एजेंसी पर अपने गैस कनेक्शन की मैपिंग अवश्य कर लें।
अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को साल में तीन गैस सिलिंडर मुफ्त पहला सिलेंडर अप्रैल से जुलाई, दूसरा सिलेंडर अगस्त से नवंबर व तीसरा सिलेंडर दिसंबर से मार्च के बीच मिलेगा। यदि अंत्योदय उपभोक्ताओं ने अपना गैस कनेक्शन गैस ऐजेंसी में मैंपिंग नहीं कराया, तो वे लाभ से वंचित रह जाएंगे।
उत्तराखंड सरकार के इस निर्णय के बाद प्रदेश के करीब 2 लाख अंत्योदय कार्ड धारकों को फायदा होगा. इस योजना पर कुल 55 करोड़ रुपये का भार पड़ेगा।
आपको बता दें कि यह निर्णय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया था। उत्तराखंड सरकार ने इस फैसले को लेकर काम करना भी शुरू कर दिया दिया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : जेवर-नकदी छोड़ भरा हुआ गैस सिलेंडर उठा ले गए चोर
उत्तराखंड: यहां 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों 5 पंप का औचक निरीक्षण, 19 सिलेंडर जब्त, कालाबाजारी में 02 गिरफ्तार, 2 FIR
हल्द्वानी: लेन-देन में हुआ विवाद, कपड़े की दुकान पर ग्राहक पर कैंची से हमला
उत्तराखंड में बारिश, आंधी, ओलावृष्टि के लिए हो जाए तैयार, मौसम विभाग की चेतावनी
लालकुआं: प्रशासन की पहल, घर-घर पहुंची रसोई गैस, लोगों ने जताया आभार
हल्द्वानी : आदेश के बावजूद सिलेंडरों लेने गैस गोदाम में लगी भीड़, मौके पर एसडीएम तहसीलदार और थाना प्रभारी…
उत्तराखंड: सल्ट में दर्दनाक सड़क हादसा, कार 60 मीटर गहरी खाई में गिरी -पीएनबी के हेड कैशियर की मौत
हल्द्वानी: मुखानी क्षेत्र की लाखों की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी : पंद्रहवें किताब कौतिक की तैयारियां पूरी, उत्थान मंच मैदान में उपलब्ध रहेंगी लगभग 80 हजार किताबें
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कथित व्लॉगर ज्योति समेत 11 पर FIR दर्ज 
