Uttarakhand: आबादी में घुसे हाथियों का झुंड, वायरल वीडियो ने बढ़ाई दहशत

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

आबादी में घुसे हाथियों का झुंड, वायरल वीडियो ने बढ़ाई दहशत

मिस्सरपुर गांव में करीब एक घंटे तक टहलते रहे 7 हाथी, ग्रामीणों में भय का माहौल

हरिद्वार जनपद के मिस्सरपुर गांव में मंगलवार सुबह उस समय अफरातफरी मच गई जब 7 हाथियों का एक झुंड अचानक जंगल से निकलकर आबादी क्षेत्र में घुस आया। हाथियों ने गांव की गलियों और खेतों में करीब एक घंटे तक चहलकदमी की, जिससे खेतों में काम कर रहे ग्रामीण जान बचाकर इधर-उधर भागते नजर आए। इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें हाथियों को खुलेआम गांव की सड़कों पर घूमते हुए देखा जा सकता है। वायरल वीडियो ने आम लोगों के बीच दहशत और चिंता का माहौल पैदा कर दिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: आयुष्मान और गोल्डन कार्ड के लिए 225 करोड़, शिक्षा से खेल तक इन योजनाओं को भी मिला बजट

ग्रामीणों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है जब हाथी गांव में घुसे हों। पिछले कुछ महीनों में इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। बावजूद इसके वन विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  गैरसैंण में आज से विधानसभा सत्र, सत्ता पक्ष और विपक्ष में टकराव के आसार

वन विभाग पर सवालिया निशान

ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग सिर्फ दावे करता है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। हाथियों के लगातार जंगल छोड़कर आबादी की ओर आने की घटनाएं विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती हैं। हम हर रोज डर के साए में जी रहे हैं। न खेत में काम कर सकते हैं, न ही बच्चों को बाहर भेजने की हिम्मत होती है,” — ऐसा कहना है गांव के एक बुजुर्ग किसान रमेश सिंह का।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: शिक्षिका की टीईटी मार्कशीट फर्जी, प्रावि गवाड़ी में थी तैनात

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें