नैनीताल: उत्तराखंड के पहाड़ों में युवा नशे के शिकंजे में फंसते जा रहे हैं और इसका एक ज्वलंत उदाहरण नैनीताल में दिखा, जहां कॉम्पटीशन की तैयारी करने की उम्र में बच्चे वीरान जगह में नशा करते पकड़े गए । पुलिस ने सभी से पूछताछ कर उनका चालान किया और हिदायत देकर छोड़ दिया ।
शराब के बाद अब पहाड़ों में दम, चरस, स्मैक, बॉन्ड, इरेजर आदि तरह तरह के नशे युवाओं के बीच पनप रहे हैं । यहां खेलकूद में रूचि रखने वाले युवा अब इन नशों का शिकार हो रहे हैं । मंगलवार शाम तल्लीताल पुलिस ने भवाली रोड में कैंट के खाली पड़े फैमिली क्वार्र्ट्स में पांच युवक और एक युवती को नशे की हालत में पकड़ा । ये सब शराब पीते हुए पकड़े गए । पुलिस के अनुसार इनमें से सभी पांच युवक जू रोड के रहने वाले जबकि एक युवती तल्लीताल की हल्द्वानी रोड में जी.आई.सी.के समीप की रहने वाली बताई गई है। सभी लड़के-लड़कियों की उम्र 21से 22 वर्ष बताई गई है। पुलिस की चीता मोबाइल को इन युवाओं के नशा करने की शिकायत मिली । पुलिस जवान सभी को पकड़कर चौकी लेकर आए और सभी छह युवाओं का 81 पुलिस एक्ट में चालान कर हिदायत देकर छोड़ दिया ।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : देश के परमाणु ऊर्जा विभाग में बतौर वैज्ञानिक हल्द्वानी के अजय महरा का हुआ चयन
उत्तराखंड : अलकनंदा नदी में तैरता मिला बुजुर्ग का शव, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
उत्तराखंड के लोगों के लिए जरूरी खबर, 29 जून से तेज बारिश और आंधी के आसार
किसानों पर मेहरबान केंद्र और राज्य सरकार, रुद्रपुर से करोड़ों की योजनाओं का हुआ शुभारंभ
पहली बार इंटरनेशनल मार्केट में पहुंची उत्तराखंड की रेनबो ट्राउट मछली, अब 30 टन और निर्यात की तैयारी
देहरादून : CM धामी ने संवेदनशील समय में सीधे दिए निर्देश, निहंग रातों रात लौटे
देहरादून में आधी रात हाई अलर्ट: निहंगों की सूचना पर प्रेमनगर बना छावनी, घंटों जाम में फंसे लोग
उत्तराखंड: रात में कहा- ‘मैं जान देने जा रहा हूं’, सुबह नैनी झील में मिला 45 वर्षीय व्यक्ति का शव
उत्तराखंड तीन-चार दिन में पहुंच जाएगा मानसून प्रदेशभर में जारी रहेंगी प्री मानसून गतिविधियां 
