LASH

बाजपुर-अस्पताल में इस हाल में मिली कर्मचारी की लाश, पूरा स्टाफ रह गया सन्न

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

बाजपुर- थाना क्षेत्र के केलाखेड़ा अस्पताल में काम करने वाले एक कर्मचारी ने हॉस्पिटल में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इससे अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। आज सुबह अस्पताल पहुंचे व्यक्ति ने फंदे से लटकता उसका शव देखा तो हड़कंप मच गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस शव का पंखे से उतारकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कर्मचारी ने आत्महत्या क्यों, मामले की जांच पुलिस कर रही है।

नैनीताल- कंपटीशन की तैयारी की उम्र में यहां नशा करते मिले पांच युवक और एक युवती

ADVERTISEMENTSAd

बताया जा रहा है कि बाजपुर थाना क्षेत्र के केलाखेड़ा के अंतर्गत ग्राम रामनगर में अमरपाल सिंह के मकान में कृष्णा हॉस्पिटल संचालित है। हॉस्पिटल में बाजपुर विकासखंड के बन्नाखेड़ा निवासी सोनू काम करता है। अस्पताल में उसकी रात की ड्यूटी थी। सुबह जब अस्पताल में रमेश नाम का व्यक्ति पहुंचा तो उसने आवाज लगाई। पर कोई जवाब न मिलने पर उसने खिड़की से झांककर देखा तो उसकी आँखें फ़टी की फटी रह गई ।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून :(बड़ी खबर) 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

ऐसे बिखर रहे पहाड़, आई बागेश्वर से खौफनाक तस्वीर

कमरे में पंखे से सोनू की लाश लटक रही थी। आनन-फानन में उसने आसपास के लोगों को जानकारी दी । सूचना पर पहुंची केलाखेडा पुलिस कर्मियों ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं बन्नाखेडा में युवक की मौत से कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल पाया। मामले में पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: भीमताल में 16 होम स्टे की जांच, 3 पर जुर्माना और 7 को नोटिस

नैनीताल- जब बेड के नीचे मिला 12 फिट लम्बा किंग कोबरा, देखिए VIDEO कैसे पकड़ा

ADVERTISEMENTSAd AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें