हल्द्वानी: शहर के डहरिया क्षेत्र स्थित पार्वती बिहार में सोमवार सुबह टेंट हाउस में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास के लोग भी दहशत में आ गए। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
एमके टेंट हाउस के मालिक महेश कबड़वाल ने बताया कि इस हादसे में करीब छह लाख रुपये मूल्य का टेंट सामग्री, एक मोटरसाइकिल और उनका पालतू कुत्ता जलकर खाक हो गया। उन्होंने बताया कि आग संभवतः पास में मौजूद शरारती तत्वों द्वारा जलाई गई आग के कारण लगी, जो कथित रूप से स्मैक का सेवन कर रहे थे और लापरवाही से जलती आग वहीं छोड़ गए थे।
स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में नशेड़ी युवकों की आवाजाही आम बात हो गई है, जिस पर प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।
फायर ब्रिगेड की तत्परता से आग पर काबू तो पा लिया गया, लेकिन तब तक टेंट हाउस का अधिकांश सामान राख हो चुका था। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून:(बड़ी खबर) D.El.Ed अभ्यर्थियों के लिए आई सूचना
हल्द्वानी : महिला दिवस पर इनका हुआ सम्मान
उत्तराखंड : पति ने पत्नी-बेटे पर धारदार हथियार से किया हमला, फिर खुद की भी दे दी जान
देहरादून :(बड़ी खबर) नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा इस तारीख़ पर
हल्द्वानी : रेट्रो साइलेंसर पर हुए विवाद में युवक को मारा चाकू, आक्रोशित लोगों ने कोतवाली का किया घेराव
उत्तराखंड को 1129 करोड़ की सौगात, गृहमंत्री अमित शाह ने पुलिस, आपदा और गंगा कॉरिडोर से जुड़ी परियोजनाओं की रखी नींव
उत्तराखंड: हरिद्वार में केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah ने किया राज्यस्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन
उत्तराखंड : जोशीमठ की गार्गी उनियाल ने भारतीय वायु सेना (IAF) में अधिकारी बनकर किया कीर्तिमान स्थापित
उत्तराखंड : बदबू से खुला मौत का राज़, पत्नी-बेटे के सड़े शव मिले, पति फरार
हल्द्वानी : लालकुआं गौला गेट पर संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई, ओवरलोडिंग पर शिकंजा 
