गोपेश्वर के एक निजी स्कूल में शिक्षक ने की नाबालिक छात्रा से छेड़छाड़,पुलिस ने आरोपी शिक्षक को किया गिरफ्तार।
गोपेश्वर(चमोली)- चमोली जनपद के ज़िला मुख्यालय गोपेश्वर से गुरु जैसे पवित्र पेशे को कलंकित करने वाली ख़बर सामने आ रही हैं।यहाँ मुख्यालय स्थित एक नामी प्राइवेट स्कूल के शिक्षक पर अपनी स्कूल की ही नाबालिक छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप लगा हैं।पीड़िता पक्ष की ओर से गोपेश्वर थाने में दी गई तहरीर के बाद आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर पुलिस ने बीती रात हिरासत में ले लिया था।जिसे आज न्यायालय के सम्मुख पेश किया जाएगा।
मिली जानकारी के मुताबिक गोपेश्वर नगर एक एक प्रतिष्ठित निजी स्कूल में अंग्रेजी विषय के शिक्षक देवेन्द्र चंदवाल 52 साल पर अपने ही विद्यालय में अध्यनरत 11 वर्षीय नाबालिक छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप लगा हैं। बच्ची के अभिवावक ने उनकी नाबालिग पुत्री के साथ छेडखानी, गलत तरीके से छूने व गंदी गंदी बाते करने के संबंध में विद्यालय के शिक्षक देवेन्द्र चन्द्रवाल के विरुद्ध एक लिखित तहरीर दी गई। तहरीर के आधार पर थाना गोपेश्वर में अभियुक्त देवेन्द्र चन्द्रवाल के विरूद्ध मु.अ.सं.11/25 धारा 75 बीएनएस व 9/10 पोक्सो अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है जिसकी विवेचना उप निरीक्षक शिखा तेग्रवाल द्वारा की जा रही है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी शिक्षक को देर सांय ही गिरफ्तार कर लिया था।रात हवालात में कटने के बाद आज आरोपी शिक्षक को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
गोपेश्वर थाने के थानाध्यक्ष विनोद चौरसिया ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी शिक्षक को बीतें सोमवार शाम को ही गिरफ्तार कर लिया गया था।शिक्षक के विरुद्ध बीएनएस की धारा 75 और 9/10 पॉक्सो एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया हैं।आरोपी शिक्षक को आज न्यायालय में पेश किया जाएगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



कृषि, उद्योग और पर्यटन बनेंगे उत्तराखंड के ग्रोथ ड्राइवर: सीएम धामी
1.11 लाख करोड़ का बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में बड़ा कदम: सीएम धामी
लालकुआं :(बधाई) बिंदुखत्ता की बेटी मनीषा बनी सेना में लेफ्टिनेंट, परिवार के लिए गर्व के पल
सीएम धामी का ‘SANTULAN’ मॉडल, हर वर्ग के लिए बजट में खास योजनाएं
उत्तराखंड बजट 2026: गरीब युवा किसान महिला सशक्तिकरण के लिए ज्ञान मॉडल
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM ने निर्देश में एक्टिव हुआ प्रशासन, चलने लगा बुलडोजर
उत्तराखंड: संतुलित वित्तीय प्रबंधन को दर्शाता उत्तराखंड का बजट 2026–27
नैनीताल :(बड़ी खबर) DM के अधिकारियों को निर्देश, जिले में दिखने नहीं चाहिए अवैध होर्डिंग बोर्ड
नैनीताल: जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित 
