DEEPAK

उत्तराखंड: यहाँ भजन गायक दीपक कुमार पर हुआ जानलेवा हमला

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून: राजधानी देहरादून के थानों मार्ग पर एक जनवरी को भजन गायक दीपक कुमार पर अज्ञात बदमाशों ने जानलेवा हमला किया। हमले में गायक की स्कोडा कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है….जिनमें से दो नाबालिग हैं।

पीड़ित दीपक कुमार ने बताया कि घटना 31 दिसंबर की देर रात करीब 3 बजे हुई। वह टिहरी में एक कार्यक्रम के बाद देहरादून लौट रहे थे। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया और हथियारों और डंडों से हमला कर दिया।

दीपक कुमार ने बताया कि हमलावरों के पास घातक हथियार थे। बदमाशों ने गाड़ी की लाइटें, शीशे और बॉडी बुरी तरह तोड़ दी। इस हमले में उनकी गाड़ी को करीब 80 से 90 हजार रुपये का नुकसान हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : गौला नदी में नहाते समय 17 वर्षीय किशोर बहा, तलाश में जुटी पुलिस और SDRF

उन्होंने बताया कि बदमाशों ने उनका कई किलोमीटर तक पीछा किया। हालांकि उन्होंने दरवाजा बंद रखकर किसी तरह अपनी जान बचाई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और घेराबंदी कर तीन आरोपियों को पकड़ लिया।

भजन गायक दीपक कुमार ने कहा कि मुझ पर जानलेवा हमला किया गया। बदमाशों ने मेरी गाड़ी पूरी तरह डैमेज कर दी और कई किलोमीटर तक मेरा पीछा किया। अपराधियों को कड़ी सजा मिले, ताकि भविष्य में किसी अन्य के साथ ऐसी घटना न हो।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी :दोस्त की बहन को झांसा देकर दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

 एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में दो नाबालिग हैं। कहा कि मामले की जांच अभी जारी है और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई तेज़ी से की जा रही है।

ADVERTISEMENTSAd AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें