बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना के लिए व्यापक हस्ताक्षर अभियान जारी
बिंदुखत्ता:बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग को लेकर वन अधिकार समिति द्वारा चलाया जा रहा हस्ताक्षर अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। आज छठवें दिन तक समिति ने 72 कार्यकर्ताओं को हस्ताक्षर हेतु पत्रावलियां वितरित कर दी हैं।
अभियान के तहत आज इंद्रानगर द्वितीय ग़बदा क्षेत्र में पत्रावलियों का वितरण किया गया और कई गणमान्य व्यक्तियों से मुलाकात कर व्यापक समर्थन जुटाया गया।
अभियान में शामिल बलवंत बिष्ट ने बताया कि डीएलसी नैनीताल ने 19 जून 2024 को बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित करने का प्रस्ताव शासन को भेजा था, लेकिन छह माह बाद भी अधिसूचना जारी नहीं हुई। इस कारण क्षेत्र की 80,000 से अधिक आबादी मनरेगा, पीएम-किसान योजना और अन्य सरकारी योजनाओं से वंचित है।
वहीं संरक्षक गणेश कांडपाल ने बताया कि जनजाति मंत्रालय से निवेदन किया जा रहा है कि भारत सरकार द्वारा दिनांक 08-11-2013 को जारी पत्र में वर्णित निर्देशों का पालन करते हुए राजस्व ग्राम की अधिसूचना जारी की जाए। अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए सोशल मीडिया, मंत्रालय को ऑनलाइन याचिका, और जनप्रतिनिधियों से सहयोग लिया जा रहा है।
सदस्य कविराज धामी के अनुसार यह अभियान बिंदुखत्ता के निवासियों के अधिकारों को सुनिश्चित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक प्रयास है। समिति ने सरकार से शीघ्र कार्रवाई की मांग कर रही है ताकि क्षेत्रवासियों को उनका हक मिल सके।
आज के अभियान में अध्यक्ष अर्जुन नाथ गोस्वामी, सचिव भुवन भट्ट, संरक्षक सदस्य कविराज धामी, बलवंत बिष्ट, देवेंद्र बिष्ट, गणेश कांडपाल, दौलत नाथ, बालम बिष्ट, कमलेश बिष्ट, हरीश भट्ट, डॉ. ललित जोशी, राजेंद्र बिष्ट “पप्पी” और मनोज पांडेय सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड:(बड़ी खबर) भारी बारिश के चलते कल इस जिले में छुट्टी घोषित
हल्द्वानी : बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग को लेकर 20 सितंबर को होगी विशाल जनसभा एवं रैली
देहरादून में सीएम धामी ने निकाली तिरंगा यात्रा, बोले- देश की एकता और अखंडता की रक्षा का लें संकल्प
उत्तराखंड: मरीजों के बीच अचानक मची भगदड़, इमरजेंसी में घुस आए 15-20 लोग; जानें पूरा मामला
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, चार जिलों में अगले कुछ घंटे भारी; अलर्ट जारी
अल्मोड़ा के रवि का नया कमाल, उड़ने वाली कार के बाद अब इस प्रोजेक्ट पर काम
उत्तराखंड: वन विभाग की अचानक छापेमारी से मचा हड़कंप, इन कारोबारियों पर कड़ी नजर!
उत्तराखंड: प्रेमी ने शादी से किया इनकार तो पोल पर चढ़ गई युवती, मच गई अफरा-तफरी
हल्द्वानी – यूक्रेन की महिला को पीछे छोड़ रेणु ने बनाया गिनीज रिकॉर्ड, नौ साल की मेहनत से 8 फीट 10 इंच लंबे बालों का कमाल
मुख्यमंत्री धामी ने किया वेबसाइट का विमोचन, युवाओं और बच्चों को लेकर कही बड़ी बात 
