देहरादून। उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) और फील्ड स्टाफ के साथ अभद्रता की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को ऐसे मामलों में तत्काल और कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने कहा कि प्रदेशभर में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है। इस अभियान में बीएलओ और फील्ड स्टाफ महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं…और घर-घर जाकर आवश्यक जानकारी जुटाने का कार्य कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि फील्ड में काम कर रहे कर्मचारियों के साथ किसी भी प्रकार की अभद्रता या बाधा पहुंचाना स्वीकार नहीं किया जाएगा। ऐसे मामले कर्मचारियों के मनोबल को प्रभावित करते हैं और निर्वाचन संबंधी कार्यों में व्यवधान पैदा करते हैं।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जिलाधिकारियों और जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि यदि किसी भी क्षेत्र में बीएलओ या फील्ड स्टाफ के साथ दुर्व्यवहार की घटना सामने आती है…तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए।
उन्होंने प्रदेशवासियों से भी अपील की कि वे मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में सहयोग करें और अपने क्षेत्र में कार्यरत बीएलओ तथा अन्य कर्मचारियों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराएं…ताकि निर्वाचन संबंधी कार्य समय पर और सुचारु रूप से पूरे किए जा सकें।
निर्वाचन विभाग का कहना है कि फील्ड स्टाफ की सुरक्षा और सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा उनके कार्य में बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी बाजार के इन छह चौराहों से नहीं मिलेगी वाहनों को एंट्री
हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर लगने के बाद लस्सी की दुकान का आया 65 लाख का बिल, व्यापारी परेशान
कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, 1500 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात
विधानसभा चुनाव 2027 के लिए नैनीताल प्रशासन ने कसी कमर, 164 अधिकारियों को सौंपी चुनावी जिम्मेदारी
उत्तराखंड की सरकारी जमीनों को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, HMT रानीबाग में धरने पर बैठे नेता
उत्तराखंड में 9.99 लाख लोगों के खाते में पहुंचे 148 करोड़, CM धामी ने जारी की पेंशन
उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी
कैंची धाम जाने वालों के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 6 से 8 नवंबर तक बदले रहेंगे रूट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी
उत्तरकाशी: भीषण सड़क हादसा: नदी में गिरी इनोवा कार, चार लोगों की मौत, एक गंभीर 
