चलती बस में अचानक चालक को पड़ा अटैक,टली बड़ी अनहोनी।
रामनगर (नैनीताल)- उत्तराखंड परिवहन निगम की एक बस सोमवार को बड़े हादसे का शिकार होते-होते बची, जब बस के चालक को अचानक दौरा पड़ने के बाद बस अनियंत्रित हो गई। रामनगर डिपो की बस सुबह 11 बजे यात्रियों को लेकर गुड़गांव दिल्ली के लिए रवाना हुई थी, लेकिन पिरूमदारा से हल्दुआ के बीच चालक शाहिद को स्वास्थ्य खराब होने के बाद अटैक पड़ गया। चालक का नियंत्रण खोने के कारण बस सड़क किनारे एक पेड़ से टकराते हुए गड्ढे में गिर गई।
इस हादसे में 38 यात्री सवार थे, जिनमें से अधिकांश सुरक्षित रहे, हालांकि बस में सवार मुकीम नामक यात्री और चालक घायल हो गए। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने यात्रियों को तुरंत बाहर निकाला और पुलिस को सूचित किया। घायल चालक और यात्री को रामनगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। यात्री मुकीम ने बताया कि चालक की अचानक तबियत बिगड़ी थी, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई। यदि समय रहते बस नियंत्रित नहीं होती, तो बड़ा हादसा हो सकता था।हादसे के बाद परिवहन निगम के अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे
हल्द्वानी : मार्च में ही गर्मी का महाकहर, पारा 30 पार! क्या अब आएगा और भी खतरनाक दौर?
हल्द्वानी : होली में घर जा रहे हल्द्वानी के महिला सिपाही और उसके देवर के बैग चोरी
उत्तराखंड : गौरव नेगी साइंस इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित
नैनीताल : एरीज – चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग में दिखा दुर्लभ नज़ारा
उत्तराखंड: यहां 65 से अधिक देशों के साहित्यकार जुड़े, 30 नवोदित रचनाकार अलंकृत
उत्तराखंड : गदरपुर में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद
उत्तराखंड: यहां ब्लेड से उठाया आत्मघाती कदम
उत्तराखंड : होली पर ऐसा रहेगा मौसम
हल्द्वानी: (बधाई) इंस्पायर अवार्ड के लिए कनिका और आरुष का चयन 

