हल्द्वानी : चौड़ीकरण की जद में DM कैंप, टूटेगा

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। नैनीताल रोड के चौड़ीकरण से पहले सरकारी संपत्तियों पर जेसीबी मशीन चलेगी। डीएम आवास के साथ ही नगर निगम के पार्क भी इसकी जद में आ रहे हैं। प्रशासन की ओर से किए जा रहे सीमांकन में एक से 3.50 मीटर तक की जमीन खाली होनी है।

काठगोदाम नारीमन चौराहे से तीनपानी तक चौड़ीकरण कर सड़क को 24 से लेकर 30 मीटर का बनाया जाना है। उत्तराखंड अर्बन सेक्टर डेवलपमेंट एजेंसी (यूयूएसडीए) की ओर से

दो टीमों को सड़कों की पैमाइश में लगाया गया है। सीमांकन का काम पूरा होने के बाद नोटिस जारी किए जाएंगे। परितोष वर्मा, नगर आयुक्त

नैनीताल रोड और कालाढूंगी रोड का 244 करोड़ की लागत से चौड़ीकरण प्रस्तावित है। इसके मद्देनजर इन दिनों राजस्व, नगर निगम, सिंचाई और लोनिवि की टीम तीनपानी से काठगोदाम तक सड़क की पैमाइश कर रही है। सड़क के मध्य से 12-12 मीटर की

यह भी पढ़ें 👉  कालाढूंगी: यहां जहरीले सांप के डसने से एक की मौत

चौड़ीकरण कार्य की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है। चयनित कंस्ट्रक्शन कंपनी ने सर्वे पूरा कर लिया है। चौड़ीकरण के लिए स्थान उपलब्ध होते ही काम शुरू कराया जाएगा। कुलदीप सिंह, प्रोजेक्ट मैनेजर, यूयूएसडीए

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश में कमी, तापमान में बढ़ोतरी; कई जिलों में हल्की बारिश के आसार

भूमि के साथ ही नहर वाला हिस्सा इसमें शामिल किया जा रहा है। अब तक 350 से अधिक अतिक्रमण चिह्नित किए गए हैं। इसके तहत तहसील, तिकोनिया में जल संस्थान और ऊर्जा निगम कार्यालय के साथ ही निगम के पार्क और निजी प्रापर्टी पर निशान लगाए गए हैं।

ADVERTISEMENTSAd AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें