Dhanteras 2022 auspicious coincidences: धनतेरस (Dhanteras 2022) में 27 साल बाद ऐसा सुखद संयोग बना है कि इस बार धनतेरस एक नहीं बल्कि 2 दिन मनाई जाएगी.।इसकी शुरुआत 22 अक्टूबर की शाम 6:02 बजे से होगी और समापन 23 अक्टूबर को शाम 6:03 बजे हो जाएगा। ऐसे में आप धनतेरस के पहले दिन रात में और दूसरे दिन दिनभर खरीदारी कर सकेंगे।
इस बार धनतेरस (Dhanteras 2022) पर कई सारी शुभ चीजें एक साथ घट रही हैं। 23 अक्टूबर को दिनभर धनतेरस (Dhanteras 2022) की खरीदारी होगी। उस दिन मां लक्ष्मी, भगवान गणेश, धनवंतरि और कुबेर देव की पूजा होती है.। उसी दिन प्रदोष व्रत होगा और शनि ग्रह मार्गी हो जाएंगे। उनके मार्गी होने से कई राशियों के जीवन में खुशियों की बहार आएगी। इन राशियों की झोली संपत्ति, धन और समृद्धि से भर जाएगी।
23 अक्टूबर की शाम 6:04 बजे से चतुर्दशी तिथि शुरू हो जाएगी, जो अगले दिन 24 अक्टूबर को शाम 5:28 तक रहेगी। छोटी दिवाली यानी नरक चतुर्थी और हनुमान जन्मोत्सव 24 अक्टूबर को मनाए जाएंगे। 24 अक्टूबर को ही शाम 5:28 बजे अमावस्या तिथि लग जाएगी। यह अमावस्या तिथि 25 अक्टूबर की शाम को 4:19 बजे तक रहेगी।
ज्योतिष शास्त्र में इस शुभ कई चीजें खरीदने और कई चीजें न खरीदने की बात की गई है। इस दिन कुछ चीजों को खरीदना बेहद शुभ फलदायी माना जाता है। धनतेरस के दिन कहा जाता है कि झाड़ू खरीदने से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है। बता दें कि झाड़ू को मां लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। लेकिन झाड़ू के साथ-साथ धनतेरस के दिन नमक खरीदना भी शुभ माना गया है।ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दिन 10 रुपये का नमक का पैकेट अवश्य खरीद कर लाएं.।इस दिन नमक खरीदने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है और व्यक्ति के जीवन में कभी भी आर्थिक तंगी नहीं रहती।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) प्राइवेट स्कूलों की मनमानी शुरू, शिक्षा विभाग के आए आदेश
उत्तराखंड: पहाड़ों में फिर हादसा, गहरी खाई में गिरी कार…एक की मौत !
उत्तराखंड: पुल निर्माण में मिट्टी मिलाने पर इंजीनियर सस्पेंड
देहरादून :(बड़ी खबर) मतदाता ध्यान दें! 1 अप्रैल से चलेगा प्री-SIR में मैपिंग का सघन अभियान
उत्तराखंड: पाताल भुवनेश्वर गुफा 5 दिन रहेगी बंद
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) जिले में गैस, पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति की कोई कमी नही: DM
देहरादून : 28 मार्च को रात 8:30 से 9:30 बजे तक मनाया जाएगा ‘अर्थ ऑवर’
उत्तराखंड भाजपा का बढ़ा कद, दूसरे राज्यों में जिम्मेदारी, स्टार प्रचारक के रूप में जाएंगे सीएम धामी
नैनीताल : जिले में शनिवार को सभी राजस्व न्यायालयों में आयोजित होगी- राजस्व लोक अदालत
उत्तराखंड: जब विभाग नहीं जागा, युवाओं ने खुद भरे हाईवे के गड्ढे 
