cm dhami

उत्तराखंड: मोदी के कार्यक्रम से पहले धामी का एक्शन मोड, हर व्यवस्था की खुद ली जानकारी

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 14 अप्रैल को प्रस्तावित देहरादून दौरे से पहले तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया।

सीएम ने गढ़ी कैंट स्थित जसवंत ग्राउंड से लेकर मां डाट काली मंदिर तक सड़क मार्ग का निरीक्षण कर सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, पेयजल, बिजली और स्वच्छता सहित सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में CM धामी ने दिखाई हरी झंडी, ‘नशामुक्त उत्तराखण्ड’ का दिया संदेश

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी तैयारियां समयबद्ध और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरी की जाएं…ताकि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो। मुख्यमंत्री ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने और सभी एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: यहाँ पेड़ से लटका मिला युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप

जसवंत ग्राउंड में मंच, दर्शक दीर्घा और अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने कार्यक्रम की गरिमा के अनुरूप तैयारियां पूरी करने पर जोर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: यहां नन्हा हाथी रुस्तम बना आकर्षण का केंद्र

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने मां डाट काली मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और कार्यक्रम की सफलता की कामना भी की।

Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें