हल्द्वानी : उत्तरकाशी में पत्रकार की संदिग्ध मौत पर आक्रोश, मुख्यमंत्री से उच्च स्तरीय जांच की मांग
हल्द्वानी: – डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार राजीव प्रताप (35 वर्ष) की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले ने प्रदेशभर के पत्रकार समाज को झकझोर कर रख दिया है। राजीव प्रताप पिछले 10 दिनों से लापता थे, जिनका शव उत्तरकाशी के जोशयाड़ा बैराज से बरामद हुआ।
जानकारी के अनुसार, उनकी कार लापता होने के अगले दिन स्यूणा गांव के पास मिली थी, लेकिन उसमें राजीव प्रताप मौजूद नहीं थे। इस घटना से पत्रकार समाज में गहरा आक्रोश और असुरक्षा की भावना व्याप्त हो गई है।
पत्रकार साथियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भेजकर इस मामले की उच्च स्तरीय जांच (एसआईटी/सीबीआई अथवा न्यायिक जांच) की मांग की है। उनका कहना है कि दिवंगत पत्रकार लंबे समय से भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों का खुलासा कर रहे थे, ऐसे में उनकी हत्या किए जाने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता।
ज्ञापन के माध्यम से पत्रकार साथियों ने राज्य सरकार से दोषियों की जल्द पहचान कर उन्हें कठोर दंड देने और पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाने की मांग की है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां 65 से अधिक देशों के साहित्यकार जुड़े, 30 नवोदित रचनाकार अलंकृत
उत्तराखंड : गदरपुर में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद
उत्तराखंड: यहां ब्लेड से उठाया आत्मघाती कदम
उत्तराखंड : होली पर ऐसा रहेगा मौसम
हल्द्वानी: (बधाई) इंस्पायर अवार्ड के लिए कनिका और आरुष का चयन
उत्तराखण्ड : चौकीदार के एक पद के लिए लाइन में 20 बेरोजगार
नैनीताल :(बड़ी खबर) ड्यूटी के दौरान घायल आरक्षी संजय कुमार का निधन, नैनीताल पुलिस महकमे में शोक
उत्तराखंड में सचिवों का बड़ा फेरबदल, कई विभागों की जिम्मेदारी बदली
ईरान-इजराइल तनाव के बीच सतर्क उत्तराखंड सरकार
उत्तराखंड : यात्रियों के लिए खुशखबरी, तीन महीने बाद फिर दौड़ीं 26 ट्रेनें 
