उत्तराखंड: देहरादून बवाल पर सीएम धामी का बयान दंगा करोगे, सख्ती होगी जेल जाओगे
देहरादून: बीती रात राजधानी देहरादून के पटेल नगर इलाके में मुस्लिम समुदाय द्वारा एक कथित पोस्ट पर बवाल करने पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उपद्रवियों को चेताया है कि दंगा करोगे तो सख्ती होगी जेल जाओगे।
श्री धामी ने सख्त लहजे में कहा है तोड़ फोड़ करोगे सरकारी निजी सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों से ही उस नुकसान की भरपाई कराई जाएगी।
उन्होंने कहा कि ये देवभूमि है ,सनातन की भूमि है यहां का वातावरण खराब करने वालों को माफ नहीं किया जाएगा।
श्री धामी ने कहा कि हमने दंगा निरोधी कानून इसी लिए बनाया है कि ऐसे उपद्रवियों को जेल की सलाखों के पीछे भेजा जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन को हमने खुली छूट दे रखी है कि दंगाईयों से कैसे निपटा जाए।
सीएम ने कहा कि काशीपुर देहरादून जैसी घटनाएं दोबारा न हो इसके लिए पुलिस प्रशासन को चौकस रहने को बोला गया है।
उधर देहरादून की रात की घटना के बाद पटेल नगर और आसपास भारी संख्या में पुलिस फोर्स को साथ लेकर पुलिस के अधिकारी सर्च अभियान शुरू किए हुए है और सोशल मीडिया पर नजर बनाए हुए है। जानकारी के मुताबिक यहां संघन सत्यापन अभियान शुरू किया गया है।
एसएसपी अजेय सिंह के मुताबिक सत्यापन की कार्रवाई जारी है,उपद्रवियों की पहचान की जा रही है,सड़कों पर ऐसा उन्माद बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक ,तनाव वाले क्षेत्र में राशन कार्डों की जांच पड़ताल, जनसेवा केंद्रों की जांच का काम भी तेज किया जा रहा है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



अब AI भी बोलेगा उत्तराखंड की बोली! CM धामी ने लॉन्च किया खास पोर्टल
मरीजों को समय पर मिलेगी मदद? उत्तराखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा को लेकर सरकार का बड़ा कदम
पिथौरागढ़ की महिला बुनकरों का हुनर देखिए, ऊनी कालीनों पर उकेरी पीएम मोदी और सीएम धामी की तस्वीर
हल्द्वानी :मैक्स अस्पताल में हल्द्वानी के दो मरीजों के जटिल कैंसर का सफल उपचार
उत्तराखण्ड: रामनगर मे दो अवैध मजारों पर चला धामी सरकार का बुलडोजर
देहरादून : मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल पर शिकंजा कसने की तैयारी, कंपनी के दस्तावेजों की जांच तेज
हल्द्वानी के होटल में रुकने युवक की मौत, शक्तिवर्धक दवाओं के ओवरडोज का संदेह
उत्तराखंड: यहां रात दो हादसों में दो छात्रों की मौत, दो युवक घायल
देहरादून :सचिवालय में महिला अधिकारी से छेड़छाड़ का आरोप, उपनल कर्मचारी की पिटाई के बाद सरेंडर
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, छाएंगे बादल; पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार 
