देहरादून(Weather Alert)- उत्तराखंड में मानसून की दस्तक के साथ ही मौसम पल-पल करवट बदल रहा है। आज शाम 5:30 बजे मौसम विभाग देहरादून ने ताजा मौसम अपडेट जारी कर अगले पांच दिन राज्य में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिसमें 5 और 6 जुलाई को भारी से बहुत भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 2 जुलाई को राज्य के देहरादून , नैनीताल ,चंपावत ,बागेश्वर जनपद में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। तथा 3 जुलाई को देहरादून ,नैनीताल ,चंपावत ,बागेश्वर जनपद में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है जिसको लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के मुताबिक आगामी 4 जुलाई को राज्य के कुछ पर्वतीय एवं मैदानी क्षेत्रों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है।जबकि 5 और 6 जुलाई को देहरादून ,टिहरी ,पौड़ी ,नैनीताल ,चंपावत जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है तथा सतर्क रहने की सलाह दी है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



कृषि, उद्योग और पर्यटन बनेंगे उत्तराखंड के ग्रोथ ड्राइवर: सीएम धामी
1.11 लाख करोड़ का बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में बड़ा कदम: सीएम धामी
लालकुआं :(बधाई) बिंदुखत्ता की बेटी मनीषा बनी सेना में लेफ्टिनेंट, परिवार के लिए गर्व के पल
सीएम धामी का ‘SANTULAN’ मॉडल, हर वर्ग के लिए बजट में खास योजनाएं
उत्तराखंड बजट 2026: गरीब युवा किसान महिला सशक्तिकरण के लिए ज्ञान मॉडल
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM ने निर्देश में एक्टिव हुआ प्रशासन, चलने लगा बुलडोजर
उत्तराखंड: संतुलित वित्तीय प्रबंधन को दर्शाता उत्तराखंड का बजट 2026–27
नैनीताल :(बड़ी खबर) DM के अधिकारियों को निर्देश, जिले में दिखने नहीं चाहिए अवैध होर्डिंग बोर्ड
नैनीताल: जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित 

