देहरादून- सूरज की तपिश ने लोगों को जीना मुहाल कर दिया है, तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है ऐसे में गर्मी से राहत के लिए लोग बारिश का इंतजार कर रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार 13 और 14 अप्रैल को बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। पर्वतीय इलाकों में ग्लेशियर पिघलने की घटनाएं बढ़ सकती हैं। 13 अप्रैल के बाद राहत मिलने के आसार हैं। 13 और 14 अप्रैल के लिए बारिश और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान प्रदेश के पर्वतीय जिलों में रह रहे लोगों को विशेष तौर पर सावधान रहना होगा। जिन जिलों में ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली गिरने और बारिश के आसार हैं। उनमें उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर शामिल हैं।
मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड के ओलावृष्टि के बीच इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए सभी से सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं।
मौसम विभाग ने काश्तकारों से कटी फसल सुरक्षित स्थानों में रख लेने को कहा है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में 12 अप्रैल की रात से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो जाएगा। जिससे प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होगी, तापमान में गिरावट आएगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड खनन विभाग को मिला गोल्ड अवॉर्ड
उत्तराखंड: 25 हजार की घूस लेते पकड़ा गया फारेस्टर, सतर्कता टीम का बड़ा एक्शन
उत्तराखंड: जनता की शिकायतों पर सख्त आयुक्त, तुरंत कार्रवाई के दिए निर्देश
रुद्रपुर :(बड़ी खबर) IG कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल का “मिशन संवाद” हो रहा सफल
सीएम धामी के एक के बाद एक बड़े फैसले, उत्तराखंड में विकास की रफ्तार हुई तेज
उत्तराखंड मे गैस और ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति, घबराने की जरूरत नहीं : मुख्य सचिव
देहरादून :(बड़ी खबर) दिल्ली जाकर 3 पूर्व विधायक, पूर्व मेयर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख और चैयरमैन सहित 6 बड़े नेता कांग्रेस में शामिल
देहरादून :(बड़ी खबर) खाड़ी देशों में फंसे उत्तराखंड के लोगों के लिए नया आदेश
उत्तराखंड: कुमाऊं विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश शुरू
उत्तराखंड: नोटिस के बाद भी नहीं भरा बिल, UPCL ने मंत्री के भाई के गोदाम की बिजली काटी 
