देहरादून- उत्तराखंड में बरसात का सिलसिला लगातार जारी है, मौसम विभाग ने अगले 3 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना जताई है बरसात के मद्देनजर मौसम विभाग ने अगले 3 दिन ऑरेंज अलर्ट जोन में रखे हैं। जनपद स्तरीय मौसम चेतावनी के मद्देनजर पर्वतीय और मैदानी जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। रविवार को भी राज्य के विभिन्न जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। इसके अलावा एक और 2 अगस्त को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत और उधम सिंह नगर में भी भारी बारिश की संभावना है 3 को नैनीताल और बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
मानसून के पूरे सक्रिय रहने के चलते पिछले 24 घंटे में सामान्य से 90 फ़ीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई है अल्मोड़ा जिले में 29 मिलीमीटर बागेश्वर जिले में 42 मिलीमीटर चमोली जिले में 26 मिलीमीटर देहरादून जिले में 52 मिलीमीटर नैनीताल जिले में 21 मिलीमीटर हरिद्वार जिले में 44 मिलीमीटर रुद्रप्रयाग में 50 मिलीमीटर और उत्तरकाशी में 20 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है इसके अलावा टनकपुर में 95 एमएम, ज्योलिकोट में 56 एमएम, धनोल्टी में 51 एमएम, नैनीताल में 41 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां होली के दिन दुखद घटना
उत्तराखंड में ‘दादी-नानी योजना’ की तैयारी: 60+ महिलाओं के लिए नई नीति लाने की कवायद तेज
देहरादून : छत पर सोलर लगाने वालों को झटका! अब अतिरिक्त बिजली के मिलेंगे सिर्फ ₹2 प्रति यूनिट
उत्तराखंड: यहां सेक्स रैकेट का खुलासा, दो महिलाएं साहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड की बेटी सुलभा जोशी ने रचा इतिहास
उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे
हल्द्वानी : मार्च में ही गर्मी का महाकहर, पारा 30 पार! क्या अब आएगा और भी खतरनाक दौर?
हल्द्वानी : होली में घर जा रहे हल्द्वानी के महिला सिपाही और उसके देवर के बैग चोरी
उत्तराखंड : गौरव नेगी साइंस इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित
नैनीताल : एरीज – चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग में दिखा दुर्लभ नज़ारा 

