Almora News: उत्तराखंड के युवाओं में हमेशा सेना के प्रति एक जज्बा देखने को मिलता है। यहां के युवाओं में देशभक्ति कूट-कूटकर भरी है। हर कोई सेना की वर्दी पाने के लिए आतुर रहता है। वैसे उत्तराखंड नेे भारतीय सेना को कई बड़े अधिकारी दिये। यहां के जबांजों ने युद्धभूमि में अपनी वीरता का परिचय भी दिया है। उत्तराखंड से कई प्रतिभाओं ने भारतीय सेना में डंका बजाया है। अब पहाड़ के प्रियांशु तिवारी थलसेना में अफसर बने है।
मूलरूप से विकासखंड द्वाराहाट के कफड़ा गांव निवासी प्रियांशु तिवारी थलसेना में अफसर बन गए हैं। शनिवार को ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी चेन्नई में हुई पासिंग आउट परेट में उन्हें मेडल प्रदान किए गए। उनकी इस उपलब्धि पर उनके गांव क्षेत्र में खुशी का माहौल है। प्रियांशु की शिक्षा नवोदय विद्यालय से हुई और उत्तराखंड औद्यानिक एवं फारेस्ट्री विश्वविद्यालय रानीचौरा से वानिकी में स्नातक करने के बाद उन्होंने हैदराबाद से एमबीए किया।

इसके बाद कुछ समय बाद एचडीएफसी बैंक में मैनेजर की नौकरी भी की लेकिन देशसेवा का जज्बा उन्हें नहीं रोक पाया। उन्होंने सीडीएस क्वालीफाई किया। इसके बाद सेना में ट्रेनिंग की। प्रियांशु की बड़ी बहन हिमांशी एक मल्टीनेशनल कंपनी में सीनियर सिस्टम इंजीनियर है जबकि बड़े भाई पीयूष नेवी में लेफ्टिनेंट कमांडर हैं। माता रेखा तिवारी अधिवक्ता हैं और पिता हरीश तिवारी कफड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में फार्मासिस्ट हैं। प्रियांशु की पोस्टिंग आर्मी सप्लाई कोर में हुई है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित
उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद
उत्तराखंड: बच्चों को नशे से बचाने के लिए धामी सरकार का बड़ा प्लान, चार चरणों में चलेगा अभियान 
