देहरादून: राज्य में भारी बारिश का दौर लगातार जारी है। इस बीच, मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए प्रदेश के सात जिलों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने सोमवार को बताया कि मंगलवार को देहरादून, पौड़ी, उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, नैनीताल और बागेश्वर जिले में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश की आशंका है।
कुमाऊं में जनजीवन अस्त व्यस्तः कुमाऊं में रविवार रात से लगातार रुक-रुक कर हुई बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। अल्मोड़ा में धौलादेवी ब्लॉक में गोशाला के पीछे की दीवार गिरने से दो और सिरकोट में गोशाला क्षतिग्रस्त होने से इसमें दबकर चार मवेशियों की मौत हो गई। कांडा के जेठाईं-बंगचूड़ी सड़क पर मलबा आने से पेयजल लाइन ध्वस्त हो गई।
काली नदी उफान परः मानसून में लगातार हो रही बारिश के चलते कुमाऊं की नदिया उफान पर हैं। पिथौरागढ़ में काली नदी उफान पर है। नदी खतरे के निशान से 30 सेमी नीचे बह रही है।
थल में सड़क बाधित होने से 6 घंटे तक वाहनों की आवाजाही ठप रही। पिथौरागढ़ में 12, चम्पावत में 27 ग्रामीण सड़कें और अल्मोड़ा में चार सड़कें बंद रहीं। बागेश्वर में 16 सड़कें पहाड़ी से मलबा आने से बंद हो गई हैं। नैनीताल जिले में चार ग्रामीण सड़कें बंद हो गई हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां 65 से अधिक देशों के साहित्यकार जुड़े, 30 नवोदित रचनाकार अलंकृत
उत्तराखंड : गदरपुर में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद
उत्तराखंड: यहां ब्लेड से उठाया आत्मघाती कदम
उत्तराखंड : होली पर ऐसा रहेगा मौसम
हल्द्वानी: (बधाई) इंस्पायर अवार्ड के लिए कनिका और आरुष का चयन
उत्तराखण्ड : चौकीदार के एक पद के लिए लाइन में 20 बेरोजगार
नैनीताल :(बड़ी खबर) ड्यूटी के दौरान घायल आरक्षी संजय कुमार का निधन, नैनीताल पुलिस महकमे में शोक
उत्तराखंड में सचिवों का बड़ा फेरबदल, कई विभागों की जिम्मेदारी बदली
ईरान-इजराइल तनाव के बीच सतर्क उत्तराखंड सरकार
उत्तराखंड : यात्रियों के लिए खुशखबरी, तीन महीने बाद फिर दौड़ीं 26 ट्रेनें 
