Rudrpur News: उधम सिंह नगर जनपद के रुद्रपुर के पंतनगर के चौकी सिडकुल क्षेत्र एक कंपनी के पीछे सुनसान जगह पर पेड़ पर एक युवक लटके होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। सूचना पर मृतक के साथ में रह रहे भाई भी पहुंच गए। पुलिस के मुताबिक यूपी के जनपद शाहजहांपुर के थाना मदनापुर निवासी 24 वर्षीय गोविंद पुत्र राम चरण सिडकुल की एक फैक्ट्री में काम करता था। वह अपने भाइयों के साथ यहां ट्रांजिट कैंप में किराए में रहता था।
बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह 10 बजे वह रोज की तरह अपने कमरे से डयूटी के लिए निकला था। इसी बीच उसे किसी ने सेक्टर नौ स्थित राकेट कंपनी के पीछे सुनसान जगह पर एक पेड़ पर फंदा लगा लटका देखा। मौके पर लोगों का जमावड़ा लग गया। इस पर किसी ने सूचना सिडकुल पुलिस को दी। सूचना पर सिडकुल चौकी प्रभारी गणेश भट्ट पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और जानकारी ली। साथ ही मृतक के भाइयों को मामले से अवगत कराते हुए पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक ने सुसाइट से पहले एक वीडियो बनाकर अपने भाई को भेजी जिसमे युवक रोते हुए खुद को अपनी मौत का जिम्मेदार बता रहा है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। मृतक के भाईयों से भी जानकारी ली जा रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग
हल्द्वानी : अस्पताल के शौचालय में मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला ने दिया बच्चे को जन्म
उत्तराखंड : यहां प्रमाणपत्र फर्जीवाड़े में दो लेखपाल निलंबित, जांच के लिए संयुक्त समिति गठित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) छात्र संघ चुनाव में अराजकता का प्रचार, लिंगदोह कमेटी की धज्जियां
उत्तराखंड: यहां आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति गिरफ्ता
उत्तराखंड में एक सप्ताह और झेलनी पड़ सकती है बिजली कटौती की मार
उत्तराखंड : पहाड़ों में भू-उपयोग परिवर्तन की प्रक्रिया होगी आसान, छोटे भूखंडों को मिल सकती है बड़ी राहत
उत्तराखंड: 5 अक्टूबर को होगी परख परीक्षा, सरकारी स्कूलों के छात्रों के शैक्षिक स्तर का होगा आकलन 
