देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज तल्ख है. लगातार हो रही बारिश ने लोगों की मुश्किलों को बढ़ा दिया है. पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश होने से नदी-नाले उफान पर हैं. वहीं मौसम विभाग ने आज फिर बारिश होने की संभावना जता है. साथ ही मौसम विभाग ने भारी बारिश को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है.
देहरादून मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश हो सकती है. जबकि प्रदेश के अन्य जिलों में गरज के साथ हल्की बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है.देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, अल्मोड़ा, बागेश्वर और थौरागढ़ जनपदों में गरज और चमक के साथ बारिश के साथ ही झोंकेदार हवाएं (40-50 किमी/घंटा) चलने की संभावना है.

राज्य के शेष जनपदों में कहीं-कहीं बारिश व आकाशीय बिजली चमकने, झोंकेदार हवाएं (30-50 किमी/घंटा) चलने का अंदेशा जताया गया है.बात राजधानी देहरादून की करें तो यहां आसमान मुख्यत: साफ रहने से लेकर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश गरज व आकाशीय बिजली चमकने के साथ हो सकती है. झोंकेदार हवाएं (40-50 किमी/घंटा) चलने का अंदेशा जताया गया है. अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमशः 35°C व 23°C के लगभग रहने की संभावना है.
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : त्योहारों से पहले हल्द्वानी बाजार में अतिक्रमण पर सख्ती की तैयारी, फिर होगी मुनादी
उत्तराखंड : यहां भालू का आतंक, एक ही परिवार के चार लोगों पर हमला
उत्तराखंड: निजी स्कूलों में विकास शुल्क पर शासन सख्त, कार्रवाई के निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) इस विभाग में बड़े स्तर पर भर्ती की तैयारी
देहरादून : ये कर्मचारी 16 को करेंगे सचिवालय का घेराव
नैनीताल में 13 अक्टूबर से बिजली कटौती का शेड्यूल जारी
देहरादून : डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के राज्यपाल नियुक्त
हल्द्वानी में 25 लाख से बनेगा जन मिलन केंद्र, विधायक सुमित हृदयेश ने किया शिलान्यास
उत्तराखंड: SIR को लेकर कांग्रेस पर बरसे प्रताप बिष्ट, बोले- आरोप लगाने के बजाय प्रमाण दें
धामी सरकार के फैसले से अग्निवीरों को फायदा, कर्नल अजय कोठियाल ने सीएम धामी का जताया आभार 
