देहरादून: उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पहाड़ों पर एयर कनेक्टिविटी का सपना अब तेजी से धरातल पर उतर रहा है। कुमाऊँ मंडल के बाद अब गढ़वाल मंडल में भी हवाई सेवाओं की शुरुआत हो चुकी है। शनिवार को जॉलीग्रांट एयरपोर्ट से गढ़वाल के प्रमुख शहरों देहरादून, टिहरी, श्रीनगर और गौचर के लिए हेली सेवा शुरू कर दी गई। इन नए रूटों ने पूरे क्षेत्र में नई ऊर्जा और उत्साह का माहौल बना दिया है।
मुख्यमंत्री की पहल पर रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम (उड़ान) के तहत नई 6-सीटर हेली सेवा संचालित की जा रही है….जो गढ़वाल मंडल के प्रमुख शहरों को सीधे राजधानी से जोड़ेगी। नई हेली सेवा देहरादून से नई टिहरी के कोटी कॉलोनी हेलीपैड, श्रीनगर और गौचर तक प्रतिदिन दो उड़ानें भरेगी। इससे यात्रा समय में बड़ी कमी आएगी और इन क्षेत्रों में आवागमन और सुविधाजनक होगा।
सुबह की पहली फ्लाइट 10:15 बजे जॉली ग्रांट एयरपोर्ट से टिहरी, श्रीनगर और गौचर के लिए रवाना हुई और 11 बजे वापस देहरादून पहुंची। दूसरी उड़ान 2:30 बजे दोपहर में निर्धारित रूट पर संचालित हुई। हेली सेवा का किराया देहरादून से टिहरी के लिए 2000, टिहरी से श्रीनगर के लिए 1000 और श्रीनगर से गोचर के लिए 1000 प्रति यात्री रखा गया है। पहले दिन की सुबह की फ्लाइट में 3 यात्री और दोपहर की फ्लाइट में 5 यात्री सवार थे।
यात्रियों ने हेली सेवा की सुविधाओं की सराहना की। विकास चौहान जो देहरादून से गोपेश्वर यात्रा कर रहे थे उन्होंने कहा कि यह सेवा न केवल यात्रा को आसान बनाती है…बल्कि पर्यटन, व्यापार और आपातकालीन परिस्थितियों में भी बेहद मददगार साबित होगी।
मुख्यमंत्री धामी की रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत पहले ही देहरादून को नैनीताल, बागेश्वर और हल्द्वानी से चंपावत, पिथौरागढ़, मुनस्यारी और अल्मोड़ा जैसे शहरों से जोड़ा जा चुका है। यह हेली सेवा केवल हवाई सफर नहीं, बल्कि पहाड़ों की कठिनाइयों को सरल और सुगम बनाने का प्रतीक है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : दीपावली पर क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, कलसिया नाले पर वैली ब्रिज से शुरू हुआ यातायात
देहरादून : (बड़ी खबर) लोअर PCS की भर्ती आई
अमित शाह ने उत्तराखंड पुलिस को दिया राष्ट्रपति पुलिस निशान, देश का 16वां राज्य बना उत्तराखंड
भाजपा में भीमताल सीट को लेकर दावेदारी शुरू, कमलेश भट्ट ने संगठन के सामने रखी अपनी बात
अग्निवीर योजना खत्म कर सेना में नियमित भर्ती बहाल करे केंद्र, यशपाल आर्य ने उठाई मांग
हिमाचल से दोगुने बजट वाला हुआ उत्तराखंड! अमित शाह के सामने CM धामी ने गिनाईं प्रदेश की उपलब्धियां
देहरादून में अमित शाह ने राहुल गांधी को लेकर क्या कहा? कांग्रेस पर भी साधा निशाना, पढ़िए पूरा संबोधन
CM धामी ने दी फिल्म पुरस्कारों को मंजूरी, नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को मिलेगा खास सम्मान
हल्द्वानी बाजार के इन छह चौराहों से नहीं मिलेगी वाहनों को एंट्री
हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर लगने के बाद लस्सी की दुकान का आया 65 लाख का बिल, व्यापारी परेशान 
