देहरादून- वीर शहीद केशरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की एनसीसी विंग के अंडर आफिसर अभिषेक का चयन गणतंत्र दिवस की परेड के लिए किया गया है। उनके चयन पर महाविद्यालय में खुशी का माहौल है। एनसीसी यूनिट के तृतीय वर्ष के कैडेट अंडर आफिसर अभिषेक सिंह को गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में राजपथ पर आयोजित की जाने वाली परेड में शामिल होने का अवसर मिला है। डिग्री कालेज के प्राचार्य जीआर सेमवाल व एनसीसी प्रभारी कैप्टन डा.आशुतोष त्रिपाठी ने कैडेट के चयन को उसकी मेहनत व लगन का परिणाम बताया।
यह भी पढ़ें👉 उत्तराखंड- लगातार दूसरे दिन राज्य के इस जिले में भूकंप के झटके, मची अफरा-तफरी
उन्होंने कहा कि देहरादून में चार माह से चल रहे जिले के कैडेटस के शिविर में अभिषेक के बेहतर प्रदर्शन के बाद ही उसका चयन परेड के लिए किया गया है। महाविद्यालय के प्राध्यापकों ने इस अवसर पर कैडेट को बधाई देते हुए कहा उसके चयन से महाविद्यालय का गौरव भी बढ़ा है। अभिषेक सिंह ने बताया कि इस समय करीब 34 हजार एनसीसी कैडेट उत्तराखंड में प्रशिक्षण ले रहे हैं। इनमें मेरा चयन हुआ है।
यह भी पढ़ें👉 हल्द्वानी- बर्ड फ्लू को लेकर ऐसे हो रही जलाशयों की निगरानी, देखिए ताजा तश्वीरें
यह भी पढ़ें👉 BREAKING NEWS- पिथौरागढ़ और चंपावत के लिए सेना की भर्ती का कार्यक्रम जारी, देखिए पूरी डिटेल

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में नोटिस जारी, इन इलाकों में पीएनजी जरूरी…ये है लेटेस्ट अपडेट
देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले सीएम पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखंड आगमन का दिया निमंत्रण
उत्तराखंड: यहाँ छात्र का अपहरण कर जंगल में किया कांड
उत्तराखंड : टकराई बाइक नाबालिग की गर्दन में घुसा लोहे का एंगल, दर्दनाक मौत
नैनीताल में बड़ा हादसा: पलटी बस, एक की मौत, SDRF ने चलाया त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन
उत्तराखंड : यहां एसएसपी ने कर डाले पुलिस कर्मियों के बम्पर तबादले
उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम 
