Dehradun News- सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले उत्तराखंड के युवाओं के लिए अच्छी है कि ग्राम्य विकास विभाग में 450 पदों पर भर्ती कराने के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग जल्द ही विज्ञापन जारी करेगा। भर्ती के लिए कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने आयोग को गाइड लाइन जारी करते हुए तत्काल प्रक्रिया कराने को निर्देशित किया है।
कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने उत्तराखंड ग्राम्य विकास विभाग में रिक्त पदों की सूची तैयार कराई है। सभी पदों की सूची तैयार कराते हुए उन्होंने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में भर्ती कराने के लिए पूरा खाका भेज दिया है। प्रस्ताव मिलने पर उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के अधिकारियों ने प्रक्रिया शुरू करा दी है। उम्मीद है कि जल्द ही विज्ञापन जारी कराते हुए आवेदन भरवाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इससे प्रदेश के युवाओं को बड़ा अवसर प्रदान होगा।कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद का कहना है कि प्रदेश के युवाओं को रोजगार मिले और विभागीय कार्य भी समय पर हो, इसके लिए भर्ती प्रक्रिया बहुत ही जरूरी है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून: 32 बेसिक शिक्षकों की एलटी कैडर में पदोन्नति
Uttrakhand: प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों में बदले निरीक्षक
हल्द्वानी : हल्द्वानी से लापता हुए 3 स्कूली छात्र
उत्तराखंड खनन विभाग को मिला गोल्ड अवॉर्ड
उत्तराखंड: 25 हजार की घूस लेते पकड़ा गया फारेस्टर, सतर्कता टीम का बड़ा एक्शन
उत्तराखंड: जनता की शिकायतों पर सख्त आयुक्त, तुरंत कार्रवाई के दिए निर्देश
रुद्रपुर :(बड़ी खबर) IG कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल का “मिशन संवाद” हो रहा सफल
सीएम धामी के एक के बाद एक बड़े फैसले, उत्तराखंड में विकास की रफ्तार हुई तेज
उत्तराखंड मे गैस और ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति, घबराने की जरूरत नहीं : मुख्य सचिव
देहरादून :(बड़ी खबर) दिल्ली जाकर 3 पूर्व विधायक, पूर्व मेयर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख और चैयरमैन सहित 6 बड़े नेता कांग्रेस में शामिल 
