- उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री के नाम पर यूपी में वसूली,पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज।
देहरादून- उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने यूपी के बरेली में मुकदमा दर्ज कराया है. उन्होंने आरोप लगाया है कि बरेली की रहने वाली कल्पना मिश्रा उर्फ कल्पना चतुर्वेदी और डॉक्टर आरसी पांडेय उनका और उनके पति गिरधारी लाल साहू के नाम और पद का दुरुपयोग कर रहे हैं।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने बरेली में कल्पना मिश्रा उर्फ कल्पना चतुर्वेदी और डॉक्टर आरसी पांडेय के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है. मंत्री रेखा आर्या का कहना है कि इन दोनों आरोपियों ने न केवल उनके और उनके पति गिरधारी लाल साहू के नाम और पद का दुरुपयोग किया, बल्कि उनके खिलाफ अवैध धन उगाही और जनमानस में दबदबा बनाने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया।
कैबिनेट मंत्री का आरोप है कि आरोपी फर्जी तरीके से अवैध धन उगाही और जनता में दबदबा बना रहे हैं. उन्होंने अपनी क्रेटा कार पर उत्तराखंड सरकार का बोर्ड, हूटर, लाल नीली बत्ती लगा रखी है, ताकि लोगों में डर दिखाकर अवैध पैसों की वसूली कर सकें. इतना ही नहीं उन्होंने आरोपियों पर चोरी करने का आरोप भी लगाया है।
कैबिनेट मंत्री का आरोप है कि कल्पना मिश्रा और आरसी पांडेय ने उनके सात लाख रुपये और स्वर्ण जड़ित रुद्राक्ष की माला भी चोरी की है. पड़ोसी राज्य की मंत्री ने पुलिस से दोनों आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
बरेली पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
उत्तराखंड की पुष्कर धामी सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने बरेली के बारादरी थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. कैबिनेट मंत्री की शिकायत के बाद पुलिस ने बीएनएस की धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2) और 305 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है. वहीं मंत्री ने कहा कि वह आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई चाहती हैं ताकि भविष्य में कोई भी उनके नाम और पद का दुरुपयोग न कर सके।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : विजयादशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) ट्रैफिक डायवर्जन, पार्किंग के साथ साथ चेंकिंग भी शुरू
हल्द्वानी : महिला दरोगा को थप्पड़ जड़ने का आरोपी सिपाही निलंबित
देहरादून में तीन महीने से लापता छात्र का मिला कंकाल, DNA जांच से होगी पहचान की पुष्टि
उत्तराखंड: बाइक सवार युवक को ट्रक ने कुचला, ओवरटेक करते समय हुआ हादसा, दुर्घटना के बाद ड्राइवर फरार
उत्तराखंड: दो दरोगाओं पर रिश्वतखोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज
फाइनल रिपोर्ट के नाम पर रिश्वत, उत्तराखंड में यहां दो दरोगाओं पर मुकदमा
उत्तराखंड: रेखा आर्या मामले में नया अपडेट, SIT ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान
हल्द्वानी : संजय विहार में 300 मीटर सीसी सड़क की ऊपरी परत बिछाने का कार्य शुरू, 40 परिवारों को मिलेगा लाभ
उत्तराखंड में पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी पर भड़के मंत्री सुबोध उनियाल, बीच शो में मंच पर हुआ विवाद 

