देहरादून –राज्यसरकार ने राज्य में आ रहे प्रदेशवासियों को एक बडी राहत दी है। अभी तक राज्य में प्रवेश करते समय स्मार्ट सिटी पोर्टल में अपनी कोविड़ निगेटिव टेस्ट रिपोर्ट को अपलोड करना होता था। विकल्प के तौर पर अब प्रदेश में आ रहे लोगों की सुविधा के लिये बार्डर पर ही कोरोना टेस्ट हो सकेगा। इसके लिये आ रहे लोगो को भुगतान स्वयं करना होगा। यदि कोई पहले से टेस्ट कराकर रिपोर्ट अपलोड कराकर आना चाहता है तो वो ऐसा भी कर सकता है। मुख्य सचिव के जारी आदेशो में कहा गया है कि केंद्र सरकार के UNLOCK 4 मे जारी दिशा निर्देशों के क्रम में यह आदेश जारी किया जा रहा है।

जिला प्रशासन बार्डर पर कोविड टेस्ट का पर्याप्त इंतजाम करायेगा यदि रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो इलाज से लेकर दूसरे सभी व्यवस्थायें दुरूस्त करना भी जिला प्रशासन की जिम्मेदारी होगी। रिपोर्ट निगेटिव आने पर सभी जरूरी प्रोटोकॉल्स का पालन करते हुये ही संबंधित व्यक्ति को आगे जाने दिया जायेगा। जिसमें सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क पहनना जरूरी होगा। यदि भविष्य में उनकी तबियत खराब महसूस होती है तो संबंधित व्यक्ति को तत्काल इसकी सूचना निकटम अस्पताल अथवा जिला प्रशासन को देनी भी जरूरी होगी।
उधम सिंह नगर- नौवीं की छात्रा ने की आत्महत्या, परिजनों ने कमरे में देखा तो उड़े होश


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



16 साल से भाई की हत्या का बदला लेने की फिराक में था शख्स, उत्तराखंड में यहाँ 2 पिस्टल के साथ गिरफ्तार
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित
उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद 
