नैनीताल – जिलाधिकारी सविन बंसल ने आगमन से ही आवारा श्वान पशुओं का जन्म नियंत्रण (एबीसी) प्राथमिकता थी। उन्होंने अपने निरंतर प्रयास से आवारा श्वान पशु बन्ध्याकरण कार्यक्रम में किसी प्रकार की बाधा न हों इसलिए शासन से ह्यूमन सोसाईटी इंटरनेशनल इंडिया के साथ अनुबंध कराया, इसके साथ ही जनपद में व्यवस्थाएंे तथा तीनों नगर निकाय नैनीताल, भवाली व भीमताल के स्टाफ की ट्रेनिंग कराई। उन्होने 14 सितम्बर 2019 को अनुबंध किया गया साथ ही बैठक में निर्णय लिया गया कि 25 सितम्बर 2019 से एबीसी कार्यक्रम पुनः प्रारम्भ किया गया। इसके साथ ही बैठक में बीडी पाण्डे राजकीय चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक द्वारा प्रति सप्ताह श्वान पशुओं द्वारा जख्मी (काटे) गये मरीजों की संख्या व उनके नाम एंव पते की सूचना उपलब्ध कराकर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को प्रेषित करने हेतु निर्देशित किया गया।जिससे बध्यिाकरण कार्य की प्रगति भी ज्ञात होती जाए।
उधम सिंह नगर- नौवीं की छात्रा ने की आत्महत्या, परिजनों ने कमरे में देखा तो उड़े होश
जिलाधिकारी बंसल ने 16 अक्टूबर 2019 को पुनःअगली एबीसी व एआरवी प्रोग्राम की बैठक ली, एचएसआई द्वारा जिलाधिकारी को अवगत करवाया कि एबीसी के अन्र्तगत 1266 श्वान पशुओं का बन्ध्याकरण किया गया है। माह नवम्बर में नैनीताल में शीतकालीन, ऋतु/बर्फवारी होने से अत्यधिक ठण्ड होने के कारण श्वान पशुओं को ठण्ड से बचाने हेतु कार्यक्रम को लम्बित रखा गया तथा 15 मार्च 2020 से पुनः प्रारम्भ किया गया। इसके उपरान्त आयारपाटा क्षेत्र में एक बच्चे को श्वान पशु द्वारा बुरी तरह जख्मी किये जाने का प्रकरण सामने आया, जिस पर उक्त क्षेत्र में श्वान पशुओं पर केज कैटचिंग भी की गयी। जिस दौरान कटखने श्वान पशुओं जोकि जनसामान्य स्थानों पर विचरण करते पाये गये उन्हें भी पकड़ा गया। ह्यूमन सोसाईटी इंटरनेशनल इंडिया द्वारा सौपी गयी रिपोर्ट में उनके द्वारा नैनीताल में 96 प्रतिशत श्वान पशुओं का बन्ध्याकरण दर्शाया गया है जो कि बाद में जिलाधिकारी द्वारा पशुपालन विभाग से सत्यापन भी करवाया गया। जांच के दौरान पाया गया कि 21 अगस्त 2020 को तक नगर पालिका परिषद् नैनीताल में कुल 1567 श्वान पशुओं का बन्ध्याकरण किया जा चुका था।

हल्द्वानी- उत्तराखंड मुक्तविश्वविद्यालय के परीक्षा समय में हुआ बदलाव, जाने क्या है नया TIME-TABLE
जिलाधिकारी बंसल के निर्देशानुसार नगर पलिका परिषद् भवाली द्वारा भी भवाली क्षेत्र में आवारा श्वान पशुओं के आतंक से बचाने हेतु जनहित में श्वान पशु बन्ध्याकरण कार्यक्रम के संचालन हेतु एचएसआई से 26 सितम्बर 2019 को अनुबंध किया गया। 27 जुलाई 2020 से नगर पालिका भवाली द्वारा श्वान पशु बन्ध्याकरण कार्यक्रम प्रारम्भ कर दिया गया है तथा 09 सितम्बर 2020 तक कुल 123 श्वान पशुओं का बन्ध्याकरण किया जा चुका है। जिलाधिकारी बंसल के निर्देशानुसार नगर पंचायत भीमताल द्वारा भी भीमताल क्षेत्र में आवारा श्वान पशुओं के आतंक से बचाने हेतु जनहित में श्वान पशु बन्ध्याकरण कार्यक्रम के संचालन हेतु से 10 अक्टूबर 2019 को अनुबंध किया गया। तथा 02 सितम्बर 2020 से नगर पंचायत भीमताल द्वारा श्वान पशु बन्ध्याकरण कार्यक्रम प्रारम्भ कर दिया गया है। नगर पंचायत भीमताल द्वारा 09 सितम्बर 2020 को तक कुल 21 श्वान पशुओं का बन्ध्याकरण किया जा चुका है। जिलाधिकारी बंसल ने तीनों नगर निकायों के सभी वार्ड सदस्यो से आग्रह है कि वे अपने वार्ड के अंतर्गत टैगिंग रहित श्वान पशुओं की सूचना अपने अधिशासी अधिकारी को दें, जिससे इस संचालित जनहित कार्यक्रम को सफलतापूर्वक पूरा किया जा सकें।
देहरादून-(बड़ी खबर) बीजेपी अध्यक्ष बंशीधर भगत फिर अस्पताल में हुए भर्ती

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बातचीत से मना करने पर खफा हुआ युवक, बीच सड़क पर चला दी गोली
उत्तराखंड : ग्राम प्रधान ने अपनी ही फर्म से कर लिया सरकारी काम का भुगतान, जांच में खुला बड़ा खेल!
देहरादून : (बड़ी खबर) UKSSSC भर्ती परीक्षा कल, आज केंद्र होंगे सील
उत्तराखंड: राष्ट्रपति की मौजूदगी में आईएमए का ऐतिहासिक परेड, पहली बार 9 महिला अफसर बनीं
उत्तराखंड में मौसम ने ली करवट, बारिश का येलो अलर्ट जारी, जानिए कब देगा मानसून दस्तक
देहरादून :(बड़ी खबर) ओवरलोडिंग पर प्रति यात्री एक हजार का जुर्माना होगा
उत्तराखंड: जसपाल राणा को श्रद्धांजलि देने पहुंचे सीएम धामी, परिजनों से मिलकर जताया शोक
नैनीताल में बड़ा हादसा: जल संस्थान के ब्रेक फेल ट्रक ने दो पर्यटक महिलाओं को रौंदा 
