देहरादून- उत्तराखंड में नौकरी की तलाश में जुटे युवाओं के लिए काम की खबर है कि वह राज्य के अलग-अलग विभागों में आ रही भर्तियों की तैयारियों में जुट जाएं क्योंकि आने वाले दो-तीन महीनों के अंदर राज्य में बंपर भर्तियां खुलेंगे एक और विभाग में भर्ती की तैयारियां शुरू हो गई है जी हां ऊर्जा निगम में अवर अभियंता, सहायक अभियंता के सीधी भर्ती के रिक्त 105 पदों को शीघ्र भरा जाएगा। इन पदों पर भर्ती परीक्षा जीबी पंत विश्वविद्यालय पंतनगर कराएगा। इसके लिए विश्वविद्यालय और ऊर्जा निगम के बीच शीघ्र सहमति पत्र पर हस्ताक्षर होंगे।
निगम में भर्ती और पदोन्नति को समयबद्ध नहीं कराने पर विभागीय अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी। ऊर्जा सचिव राधिका झा ने ऊर्जा निगम में रिक्त पदों को भरने के संबंध में बैठक आयोजित की। बैठक में उन्होंने निगम के प्रबंध निदेशक नीरज खैरवाल को रिक्त पदों को जल्द भरने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पदोन्नति के रिक्त पदों पर पात्र कार्मिकों की डीपीसी जल्द कराई जानी चाहिए।
संविदा के माध्यम से कार्यरत कार्मिकों का वेतन समय पर बैंक खाते में भुगतान करने और उनके पीएफ व ईएसआइ की राशि की नियमानुसार कटौती कर संबंधित कार्मिक के खाते में जमा कराने के भी निर्देश दिए हैं। विभाग में कार्यरत ठेकेदारों के अधीन काम कर रहे श्रमिकों को न्यूनतम मजदूरी देने के साथ ही पीएफ व ईएसआइ की कटौती की कार्यवाही की सख्त हिदायत दी गई।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी अतिरिक्त बिजली, केंद्र ने 73 मेगावाट का किया इंतजाम
लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) इन इलाकों में आज से बिजली कटौती, 8 अक्टूबर तक रहेगा असर
उत्तराखंड: आयुष बेलवाल बने लोअर PCS-2024 टॉपर, बिक्रांत सिंह दूसरे नंबर पर
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, सात जिलों में स्कूल बंद
नैनीताल में 26 सितंबर को रेड अलर्ट! डीएम ने ट्रेकिंग पर लगाई रोक, इन जगहों पर खास निगरानी
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) छात्र संघ के 11 पदों के लिए 80 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट! 26-27 सितंबर के रेड अलर्ट के बीच प्रशासन ने लिया ये फैसला 
