- मां ने दिया 11 माह के बच्चे को जहर,बच्चे की मौत,खुद भी गटका जहर,हालत नाजुक।
अल्मोड़ा- अल्मोड़ा जिले के मौलेखाल तहसील के देघाट तल्ला खल्डुआ गांव में एक महिला ने अपने 11 माह के बच्चे को जहर देने के साथ ही खुद भी गटक लिया। इससे बच्चे की मौत हो गई जबकि महिला की हालत गंभीर है।
पुलिस के अनुसार महेंद्र की पत्नी दिव्या अपने 11 माह के बच्चे को लेकर देघाट बाजार गई थी। कुछ देर बाद वह देघाट के गंगा नगर में अचेतावस्था में पड़ी मिली। स्थानीय लोगों ने 112 पर जानकारी दी। मौके पर पहुंचे लोगों और पुलिस ने दोनों को अस्पताल भिजवाया। जहां डाॅ. सिद्धार्थ गर्ग और उनकी पूरी टीम उन्हें बचाने के प्रयास में जुट गई लेकिन बच्चे को नहीं बचाया जा सका।
पुलिस और चिकित्सकों के अनुसार महिला ने अपनी मर्जी से जहर खाने और बच्चे को भी जहर देने की बात कही है। तहसीलदार स्याल्दे दीवान गिरी गोस्वामी ने बताया कि महिला का इलाज चल रहा है। उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। थानाध्यक्ष दिनेशनाथ महंत ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक कलह का लग रहा है लेकिन अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर, इस घटना से क्षेत्र में कोहराम मचा है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग 
