देहरादून- उत्तराखंड में पीआरडी जवानों के लिए अच्छी खबर है कि 9000 पीआरडी जवानों को साल में 300 दिन का रोजगार दिए जाने को लेकर मंत्री रेखा आर्य ने एक्ट में संशोधन के निर्देश दिए हैं खेल एवं युवा कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक करते हुए विभागीय मंत्री रेखा आर्य ने कहा है कि अब सरकारी विभागों में भी पीआरडी के माध्यम से कर्मचारियों को दक्ष कर तैनाती की जा सकेगी।
उत्तराखंड में अब तक पीआरडी के माध्यम से युवाओं को केवल होमगार्ड ड्यूटी के लिए भेजा जाता रहा है अन्य विभागों में भी उनकी इसी पद पर तैनाती होती रही है लेकिन अब उपनल की तर्ज पर प्रांतीय रक्षक दल भी अलग-अलग विभागों में कर्मचारियों को दक्ष कर उनकी तैनाती कर सकेगा, पीआरडी से फायर वाचर आपदा प्रबंधन क्लर्क सहित अन्य कर्मचारियों की तैनाती हो सकेगी इसके लिए विभाग की ओर से संभावनाएं तलाशी जा रही है उन्होंने विभागीय अधिकारियों को एक्ट में आवश्यक संशोधन का प्रस्ताव करने के निर्देश भी दिए हैं। मंत्री रेखा के मुताबिक विभिन्न विभागों में पिछले काफी समय से खाली चले आ रहे कर्मचारियों के पदों को भी PRD के माध्यम से दक्ष कर्मचारी मिल सकेंगे।



अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद
उत्तराखंड: बच्चों को नशे से बचाने के लिए धामी सरकार का बड़ा प्लान, चार चरणों में चलेगा अभियान
उत्तराखंड के आभूषणों को दुनिया तक पहुंचाने की तैयारी, सीएम धामी ने ‘लोकल टू ग्लोबल’ पर दिया जोर
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग को लेकर 23वें दिन भी पदयात्रा जारी, 1500 ग्रामीण जुटे
उत्तराखंड में यहाँ मृत बकरी का मांस खाने से 25 से ज्यादा लोग बीमार, महिलाएं और बच्चे अस्पताल में भर्ती
उत्तराखंड: 7,120 मीटर ऊंचे माउंट त्रिशूल पर चढ़ाई की तैयारी, भारतीय सेना की टीम रवाना
उत्तराखंड: गोर्खाली समाज के तीज उत्सव में पहुंचे सीएम धामी, महिलाओं को लेकर किया बड़ा ऐलान 
