- पीएफ पेंशनर घर बैठे जमा कर सकते हैं जीवन प्रमाणपत्र
देहरादून– उत्तराखंड में इस वक्त 44 हजार ईपीएफओ पेंशनधारक हैं। इन्हें हर साल अपने नजदीकी बैंक, कॉमन सर्विस सेंटर या फिर ईपीएफओ दफ्तर में जाकर साल में एक बार जीवन प्रमाण पत्र जमा करवाना होता है। अब गूगल प्ले स्टोर से एफएटी ऐप डाउनलोड कर घर से ही जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं। क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त विश्वजीत सागर ने बुधवार को जीएमएस रोड स्थित ईपीएफओ दफ्तर में फेस ऑथेंटिकेशन टेक्नोलॉजी (एफएटी) ऐप के जरिए दो ईपीएफओ पेंशनधारक डॉ. डीएचएस बिष्ट और एसआर
गुप्ता के जीवन प्रमाण पत्र जमा करवाए। विश्वजीत सागर ने कहा कि इस ऐप से एक मिनट में अपने घर से ही पेंशनधारक डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं।
- ऐसे जमा करें प्रमाण पत्र
गूगल प्ले स्टोर से एफएटी ऐप अपने मोबाइल पर डाउनलोड करें। साथ ही पेंशन पट्टा संख्या, पेमेंट ऑर्डर, आधार नंबर, ईपीएफओ से जुड़े बैंक खाते की डिटेल और मोबाइल नंबर की डिटेल ऐप लाउनलोड करने के बाद आपको दर्ज करनी हैं। इसके बाद ऐप पर दिए गए आथेंटिकेशन के विकल्प का चुनना है, जिस पर मोबाइल कैमरे के सामने आपको अपना चेहरा रखना होगा। कैमरा आपका चेहरा कैप्चर करते ही आपके जीवन प्रमाण पत्र को जनरेट कर देगा। जिसका लिंक ईपीएफओ में दर्ज मोबाइल नंबर पर आ जाएगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : महिला की हाइड्रा से कुचलकर हुई दर्दनाक मौत
लालकुआं में भाजपा की बड़ी बैठक, CM धामी ने चुनाव से पहले संगठन को दिया बड़ा मंत्र
हल्द्वानी:(बधाई) DAV स्कूल की अनिका जोशी को अंडर 19 एकल प्रतियोगिता में मिला गोल्ड मेडल
नौकरी पाने वालों के बाद अब नौकरी देने वालों की तैयारी, युवाओं के लिए धामी सरकार ने खोला नया रास्ता
लापता हवलदार पंकज को लेकर CM धामी एक्टिव, परिजनों से बात कर दिया हरसंभव मदद का आश्वासन
उत्तराखंड: मायके से मामी-भांजा लापता, घर से 80 हजार रुपये और जेवर भी गायब
सीएम धामी पहुंचे चोरगलिया, जनता की समस्याएं सुनीं और दे गए ये बड़ी सौगात
उत्तराखंड: तलवार से किया ताबड़तोड़ हमला, बचने की कोशिश में कट गया हाथ; दोनों भाई अस्पताल में भर्ती
उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा ने मारी टक्कर, मौत !
लालकुआं वालों के लिए बड़ी खबर! सांसद अजय भट्ट के सामने रखे गए ये बड़े मुद्दे 


