उत्तराखंड- दिल्ली के लिए एक और ट्रेन को मिली मंजूरी

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -
  • कोटद्वार – दिल्ली के बीच ट्रेन संचालन की मंजूरी

देहरादून– कोटद्वार से दिल्ली के बीच जल्द ट्रेन शुरू होगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस ट्रेन के संचालन की मंजूरी दे दी है।

भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी और सांसद अनिल बलूनी ने अगस्त में केंद्रीय मंत्री के समक्ष यह मुद्दा उठाया था। दरअसल, पहले मसूरी एक्सप्रेस में नजीबाबाद में दो डिब्बे अलग से जुड़ते थे। ये डिब्बे कोटद्वार से संचालित होते थे । कविडकाल के बाद इन डिब्बों की सुविधा बंद हो गई। इससे कोटद्वार और पौड़ी के व्यापारियों के साथ सेना के जवानों का रात में सफर मुश्किल हो गया था। बुधवार को वैष्णव ने बलूनी को पत्र भेजकर बताया कि कोटद्वार से दे दी है, जल्द ही संचालन शुरू होगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

बलूनी ने उनका आभार जताया। उधर, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता बिपिन कैथोला ने बताया, जिला उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने इस बाबत सांसद बलूनी से भेंट की थी। उन्होंने कहा कि इससे लैंसडौन आने वाले पर्यटकों की यात्रा भी सुगम होगी। लैंसडौन में गढ़वाल राइफल का मुख्यालय है। यहां से बड़ी संख्या में जवान दिल्ली होकर ट्रेन के दो डिब्बों के संचालन को मंजूरी देश की सीमाओं के लिए जाते हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : रेखा आर्य के पति पर भ्रष्टाचार के आरोपों पर CM धामी का जवाब, बोले- 22 साल से साथ हैं, तब याद क्यों नहीं आई?
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें