- उधम सिंह नगर जनपद के पुलभट्ट थाना पुलिस ने जानवरों की चर्बी से बनाए जा रहे देसी घी के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है आरोपी चर्बी के घी को फैक्ट्री में सप्लाई करते थे।
- जानवरों की चर्बी से देसी घी बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ चार आरोपी गिरफ्तार
किच्छा- जानवरों की चर्बी से हू बहू वनस्पति घी बनाने वाले गिरोह का थाना पुलभट्टा पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 205 कनस्तर चर्बी से बना नकली वनस्पति घी के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी एक हजार रुपए कनस्तर फेक्ट्री में बेचा करते थे। 205 कनस्तर नकली वनस्पति घी को बाजार में खपाने की फिराक में थे। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।
पुलभट्टा थाना पुलिस ने जानवरों चर्बी से हू बहू देशी घी बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। थाना पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से एक पिकप से 205 कनिस्तर चर्बी से तैयार देशी घी बरामद किया है। आरोपी माल को फेक्ट्रियो और बाजार में खपाते थे। एसएसपी मंजू नाथ टीसी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया की कल टीम को सूचना मिली थी की सिरौलीकल क्षेत्र में एक गोदाम में जानवरो की चर्बी से देशी घी बनाने का काम किया जा रहा है। जिसपर टीम द्वारा छापेमारी की गई तो चार आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया। साथ ही एक पिकप में रखे 205 कनिस्तर जिसमे देशी घी नूमा पदार्थ भरा हुआ था। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम इकबाल साबिर निवासी किच्छा, नईम कुरैशी निवासी किच्छा, यासीन मलिक,मो0 आलम निवासी भोजीपुरा मुरादाबाद बताया। गिरोह का सरगना इकबाल साबिर ने बताया की वह लोग दरऊ,कल्याणपुर,टांडा, चारबीघा और शिरौलीकला क्षेत्र से जानवरो की चर्बी ला कर उसमे केमिकल मिला कर उबाल कर दानेदार बनाया जाता है। जिसके बाद उक्त चर्बी को फेक्ट्रियों में एक हजार रुपए कनिस्तर बेचते थे। इसके अलावा उक्त माल को वह बाजार में खपाने की फिराक में थे। बरामद माल का खाद्य विभाग से सेंपल भरा कर fsl लैब जांच के लिए भेजा गया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



सीएम धामी ने खटीमा में दिखाई 15 वाहनों को हरी झंडी, स्वच्छता व्यवस्था को लेकर दिया बड़ा संदेश
उत्तराखंड में यहाँ सुहागरात पर नई नवेली दुल्हन ने किया कांड, सुबह दूल्हे के परिवार के उड़ गए होश
उत्तराखंड: पहले दिया तीन तलाक, फिर पत्नी से कहा- चाचा से करना होगा निकाह हलाला
हल्द्वानी के लक्ष्य राय चंदनी की कप्तानी में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 3-0 से हराया, तीसरे मैच में जड़ा शतक
हल्द्वानी : बैंक हड़ताल से पहले कर्मचारियों-पेंशनरों को मिलेगा वेतन-पेंशन, सरकार ने जारी किए निर्देश
हल्द्वानी : एमबीपीजी छात्रसंघ चुनाव: आज नामांकन, शाम को रैली निकाली तो होगी कार्रवाई; 287 पर्चे बिके
उत्तराखंड : प्रमाणपत्र फर्जीवाड़ा: एसआईटी ने दलाल को किया गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) जो भी है काम निपटा लो, फिर बैंक की हड़ताल ही हड़ताल
उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की 
