देहरादून : उत्तराखंड के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ने वाले हैं। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की ओर से समूह-ग के 840 पदों पर भर्ती प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। आयोग ने लिखित परीक्षा के सफल संचालन के बाद पात्र अभ्यर्थियों का परिणाम जारी कर दिया है और अब आगे की प्रक्रिया जल्द शुरू की जा रही है।
आयोग के अध्यक्ष सचिव डॉ. शिव कुमार बरनवाल ने बताया कि इनमें वन दरोगा के 124 पद और कनिष्ठ सहायक (डाटा एंट्री ऑपरेटर, कंप्यूटर सहायक-सह स्वागतकर्ता, कार्य पर्यवेक्षक, आवास निरीक्षक आदि) के 716 पद शामिल हैं। वन दरोगा पदों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा आगामी 20 से 22 नवंबर 2025 तक देहरादून में आयोजित की जाएगी, जबकि कनिष्ठ सहायक पदों के लिए शैक्षणिक दस्तावेजों का सत्यापन कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा।
आयोग के अध्यक्ष जी.एस. मार्तोलिया ने बताया कि दोनों परीक्षाओं की तिथियां अभ्यर्थियों से संवाद कर तय की गई हैं ताकि किसी को अन्य परीक्षा में शामिल होने में कोई असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित समय पर उपस्थित रहना होगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, 1500 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात
विधानसभा चुनाव 2027 के लिए नैनीताल प्रशासन ने कसी कमर, 164 अधिकारियों को सौंपी चुनावी जिम्मेदारी
उत्तराखंड की सरकारी जमीनों को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, HMT रानीबाग में धरने पर बैठे नेता
उत्तराखंड में 9.99 लाख लोगों के खाते में पहुंचे 148 करोड़, CM धामी ने जारी की पेंशन
उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी
कैंची धाम जाने वालों के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 6 से 8 नवंबर तक बदले रहेंगे रूट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी
उत्तरकाशी: भीषण सड़क हादसा: नदी में गिरी इनोवा कार, चार लोगों की मौत, एक गंभीर
देहरादून: भीषण सड़क हादसा: कार पर पलटा कंटेनर, चार लोगों की दर्दनाक मौत
देहरादून : लिपिक और कनिष्ठ सहायक भर्ती की लिखित परीक्षा स्थगित 

