देहरादून। भारतीय जनता पार्टी में 35 से 45 साल के नेताओं को ही मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिल पाएगी। इसके साथ ही पार्टी ने इस पद पर एक व्यक्ति को अधिकतम दो बार ही तैनाती का भी नियम बनाया है।
भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा मंडल अध्यक्षों के चयन में युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि एक विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मंडलों में भौगोलिक और सामाजिक संतुलन का विशेष ध्यान रखा जाएगा। चौहान ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व की ओर से इस संदर्भ में दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि मंडल अध्यक्षों के चयन में महिला, ओबीसी, एससी एवं एसटी वर्ग का भी ध्यान रखकर उचित प्रतिनिधित्व दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस पद के लिए मंडल, जिला और मोर्चा स्तर पर कार्य कर चुके सक्षम पदाधिकारियों के साथ ही विस्तारक योजना में काम कर चुके कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके साथ ही मंडल अध्यक्ष के लिए पार्टी का प्राथमिक व सक्रिय सदस्य होने के साथ ही पूर्व में पार्टी में कोई दायित्व होना भी अनिवार्य है।अनुशासनहीनता एवं पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहे किसी भी आरोपी को इस प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा।
मंडल अध्यक्ष के चयन से पूर्व पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं से भी राय ली जाएगी। उन्होंने बताया कि 25 फरवरी तक मंडल अध्यक्षों और 28 फरवरी तक जिलाध्यक्षों के चुनाव संपन्न होंगे। पिछले दिनों भाजपा की ओर से चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यशाला भी आयोजित की गई थी। इसमें मजबूत संगठन बनाने पर चर्चा की गई। इसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत वरिष्ठ नेता शामिल हुए थे।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: MBPG के पीएचडी के छात्र रहे डॉ जितेंद्र का ICSSR फेलोशिप के लिए चयन
हल्द्वानी : भवन मानचित्र स्वीकृति की NOC के लिए नहीं काटने पड़ेंगे विभागों के चक्कर
उत्तराखंड : सिम के दुरुपयोग पर होगी सख्त कार्रवाई, तीन साल तक जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना
देहरादून में पति ने पत्नी को मारी गोली, हत्या के बाद पुलिस को फोन कर हुआ फरार
उत्तराखंड में बारिश में कमी, तापमान में बढ़ोतरी; कई जिलों में हल्की बारिश के आसार
देहरादून :हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027: आवेदन में सुधार के लिए आज से खुला पोर्टल
देहरादून: एक आईपीएस समेत 14 पुलिस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नई तैनाती
पहली बार, भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 में ISA असेंबली और ग्रीन हाइड्रोजन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एक साथ आयोजित होंगे
धामी सरकार का फिर चला बुलडोजर, उत्तराखंड में यहाँ सरकारी जमीन पर बनी मजार हटाई
उत्तराखंड: दूषित पानी से मचा हड़कंप, धामी सरकार ने 6 इंजीनियरों को किया सस्पेंड 
